Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jaat Reservation

अगर जाट और गैर जाट एकसाथ आ गए तो बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जाएगा : यशपाल मलिक

रोहतक :  हरियाणा के रोहतक में शनिवार को जाट महासम्मेलन का आयोजन किया गया.  अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति  के बैनर तले हुई इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से जाट समुदाय के लोगों ने शिरकत की. इस पंचायत की अगुआई समिति के संचालक यशपाल मलिक ने की. इस सम्मेलन में  जाटों को आरक्षण  की देने की मांग पर फिर से चर्चा की गई. उधर, जाट सम्मेलन के देखते हुए रोहतक समेत समूचे हरियाणा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. रोहतक के जसिया गांव में आयोजित महासम्मेलन में यशपाल मलिक ने कहा कि सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित किया गया है. यहां फैसला लिया गया है कि अगर सरकार 15 अगस्त तक उनकी मांग नहीं मानती है तो वे 15 अगस्त को उसी स्थान पर इकट्ठा होंगे, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्री रैली करेंगे. उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार को रैली या कोई और कार्यक्रम नहीं करने देंगे. मलिक ने कहा कि इतना ही नहीं जाट समुदाय आने वाले चुनावों का बहिष्कार करेगा और अन्य राज्यों के जाटों को भी चुनावों का बहिष्कार करने का अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह कैराना और नूरपुर में जाट और मुस्लिम एक हो गए और बीजेपी क...