Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमृतसर

अमृतसर ग्रेनेड अटैक : हमलावर अवतार सिंह के पिता का है ऑपरेशन ब्लू स्टार से ये कनेक्शन

बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक शख्स बिक्रमजीत सिं को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके साथी अवतार सिंह की तलाश जारी है. चंडीगढ़ :  अमृतसर के निरंकारी भवन  में एक धार्मिक समागम में हुए ग्रेनेड हमले के आरोप में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है. अमृतसर ग्रेनेड अटैक का ऑपरेशन ब्लू स्टार कनेक्शन भी सामने आया है. दरअसल, बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक शख्स बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. जबकि उसके साथी अवतार सिंह की तलाश जारी है. अधिकारियों के मुताबिक, निरंकारी भवन में हमले के वक्त बिक्रमजीत सिंह बाइक चला रहा था, जबकि बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठा उसके दूसरे साथी ने अवतार सिंह ने ग्रेनेड फेंका. पुलिस ने बरामद की हमले में शामिल मोटरसाइकिल पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने बताया कि मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. ग्रेनेड फेंकने वाले दूसरे व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अवतार सिंह खालसा के रूप में हुई है. विक्रमजीत सिंह ने पुलिस को संकेत दिये है कि हरमीत सिंह हैप्पी ने ग्रेनेड उपलब्ध कराया था. उन्होंने कहा,‘‘आतंकवादी कार्रवाई को अंजाम देकर पंजाब की...

अमृतसर ट्रेन हादसे में एफआईआर दर्ज, किसी को आरोपी नहीं बनाया गया

  नई दिल्‍ली/अमृतसर :   अमृतसर  रेल हादसे के बाद जीआरपी के थाना अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हालांकि इस एफआईआर में किसी को आरोपी नही बनाया गया है. घटना के बाद से मौके पर जीआरपी के एसएसपी दलजीत सिंह राणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. एफआईआर में आईपीएस की धारा 304, 304ए, 337 और 338 के तहत केस दर्ज किया गया है. एफआईआर का नंबर 169 है. ये एफआईआर घटनास्थल के नज़दीक बनी पुलिस चौकी गोल्डेन एवेन्यू के एएसआई सतनाम सिंह के बयानों पर दर्ज हुई है. उल्‍लेखनीय है कि पंजाब में अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 70 से ज्‍यादा अन्य घायल हो गए. ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ. मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे. ' इससे पहले शुक्रवार रात तक अमृतसर के प्रथम उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने 58 लोगों की मौत की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि कम से कम 72 घायलों को अमृतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री...

अमृतसर हादसा: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, 'ट्रेन के ड्राइवर के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई'

    नई दिल्ली:  रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अमृतसर में दशहरा मेला के दौरान पटरी पर आए लोगों को रौंदने वाली ट्रेन के ड्राइवर के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कारवाई से इनकार कर दिया है. शनिवार को मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे की तरफ से कोई लापरवाही नहीं थी. मनोज सिन्हा ने इसके साथ ही लोगों को भविष्य में रेल पटरियों के पास ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सलाह दी. इस दुर्घटना में अभी तक 59 लोगों की मौत हुई है. रेलवे ने कहा है कि उसकी कोई गलती नहीं थी क्योंकि दशहरा कार्यक्रम के बारे में उसे कोई सूचना नहीं दी गई थी. 'दुर्घटना टाली जा सकती थी'  उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना में रेलवे की कोई गलती नहीं थी. हमारी ओर से कोई चूक नहीं थी और ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी. लोगों को भविष्य में रेल पटरी के किनारे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से परहेज करना चाहिए. मेरा मानना है कि यदि ऐहतियात बरती गई होती तो दुर्घटना टाली जा सकती थी.’ उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी ऐसे कार्यक्रम होते हैं, संबंधित जिला प्रशासन अनुमति देता है.’ शनिवार को हादसे की जगह पर मौजूद लोग (फोटो साभार - PTI) य...