पेरू की एक विमानन कंपनी के बोइंग 737 विमान का लैंडिंग गियर बोलिविया के एक हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान टूट गया. लापाजस: पेरू की एक विमानन कंपनी के बोइंग 737 विमान का लैंडिंग गियर बोलिविया के एक हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान टूट गया. इससे तकरीबन 10 घंटे तक रनवे बंद रहा. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में विमान में सवार 122 यात्रियों या चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. अधिकारियों ने बताया कि वे विमान को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं थे. इसकी वजह से 10 घंटे तक रनवे बंद रहा. इस कारण बोलिविया की राजधानी के निकट स्थित अल अल्टो हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हुईं. विमान पेरू के कुजको से आ रहा था. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी डिफाल्ट के कारण यह हादसा हो सकता है. अधिकारियों का कहना है कि इस लैंडिंग की सबसे खास बात ये रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई. पायलट की समझदारी के एक बड़ा हादसा होने से टला गया. एक अधिकारी ने कहा कि अगर थोड़ी सी भी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.