Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डाटा लीक

Paytm ने किया यूजर्स का डाटा लीक! कंपनी ने ग्राहकों से कहा- सब झूठ है

नई दिल्ली:  फेसबुक के यूजर के डाटा लीक प्रकरण  पर मचे बवाल के बीच डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम पर ऐसा ही कुछ आरोप लगा है. हालांकि कंपनी ने सफाई दी है कि वह अपने प्रयोगकर्ताओं या यूजर्स का डाटा कभी अपने निवेशकों या किसी अन्य विदेशी इकाई से साझा नहीं करती है.  पेटीएम  ने कहा कि वह डाटा को स्थानीय स्तर पर भारत में स्टोर करती है, जिस पर किसी बाहरी पक्ष की पहुंच नहीं होती. देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के पास  पेटीएम ब्रांड  का स्वामित्व है. यह देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी है. कंपनी ने कहा कि वह अपने यूजर्स के डाटा को कभी तीसरे पक्ष की एजेंसियो, अंशधारकों, निवेशकों या विदेशी इकाई से साझा नहीं करती है. सांसद नरेंद्र जाधव ने राज्यसभा में कहा था कि चीन की अलीबाबा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. अलीबाबा के पास पेटीएम की हिस्सेदारी है. इसके बाद ही बवाल मचा. जापान के सॉफ्टबैंक से किया पेटीएम ने किया करार यह भी खबर है कि पेटीएम ने जापान के सॉफ्टबैंक से पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए करार भी किया है. इसमें याहू जापान कॉरपोरेशन भी हिस्...