Skip to main content

Posts

Showing posts with the label transgender

बिहार में महिलाओं को यौन शोषण से बचाने के लिए अब तैनात किए जाएंगे ट्रांसजेंडर गार्ड

नई दिल्ली:  बिहार में बेसहारा महिलाओं को किसी संकट से बचाने के लिए बनाए गए अल्पावास गृह ही उनके लिए संकट का कारण बन गए हैं. बिहार सरकार ने अल्पावास गृह में यौन शोषण की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए नया फैसला किया है. अब अल्पावास गृहों में ट्रांसजेंडर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. सरकार द्वारा विभिन्न कारणों से घरों से भटकी महिलाओं एवं लड़कियों को आश्रय देने के लिए अल्पवास गृह का निर्माण कराया गया है. पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के अल्पावास गृह में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें स्टाफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद छपरा में अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. इस मामले में भी दो लोगों के गिरफ्तार किया गया. राज्य समाचार पत्र  इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार  अल्पावास गृह में यौन शोषण की खबरे आने के बाद बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात करने का फैसला किया है. ये फैसला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) की एक रिपोर्ट के बाद किया गया, जिनमें इन अल्पावासों का सोशल ऑडिट करान...