Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 7वां वेतन आयोग7th Pay Commissionsalaries hikeDelhi Govtसैलरी बढ़ोतरी

7वां वेतन आयोग: दिवाली से पहले खुशखबरी, इस राज्य के कर्मचारियों को मिल सकती है बढ़ी सैलरी

दिवाली से पहले इस राज्य के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल सकती है. नई दिल्ली:  दिवाली से पहले  दिल्ली सरकार  के कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है. दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बीते सोमवार को सरकार द्वारा संचालित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को  सातवें वेतन आयोग  की सिफारिशों के मुताबिक वेतनमान में संशोधन की मंजूरी दे दी है. संशोधित वेतनमान एक जनवरी 2016 से प्रभावी होगा. "मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसमें उसने कहा था कि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण के बाद प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों और समान कैडर और प्रशासनिक पदों के लिए संशोधित वेतनमान को मंजूर किया जाना चाहिए." दिल्ली सरकार तीन विश्वविद्यालयों, एक संस्थान के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 पूर्व वित्त पोषित और 16 आंशिक वित्त पोषित कॉलेजों का संचालन करती है. मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के उस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली बाल अधिक...