भारतीय टीम अपने पहले दो मैच जीत चुकी है. उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से और दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था जॉर्जटाउन (गयाना): भारतीय टीम आईसीसी वुमंस वर्ल्ड टी20 में ग्रुप बी के मुकाबले में गुरुवार को आयरलैंड से भिड़ेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम अगर आयरलैंड को हराती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. भारतीय टीम अपने पहले दो मैच जीत चुकी है. उसने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से और दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. उसने अपने शुरुआती तीनों मैच जीत लिए हैं. भारतीय टीम ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार शतक जमाया और युवा जेमिमाह रोड्रिग्ज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. दूसरे मैच में अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने अर्धशतक बनाया. अब अगले मैच में भारत को उम्मीद होगी कि उसकी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला चले और वे बड़ी पारी खेलें. हरमनप्रीत और मिताली से इस मैच में अपने प्रदर्शन को क...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.