Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चंद्रग्रहण

सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण के बारे में आपको ये 7 बातें जानना है जरूरी

नई दिल्‍ली :   सदी को सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज यानी शुक्रवार की रात को लगेगा . यह चंद्रग्रहण करीब एक घंटा 43 मिनट तक रहेगा. चंद्रग्रहण के दौरान चांद सुुर्ख लाल रंग का हो जाता है. इसलिए दुनिया भर में इसे ब्‍लड मून (blood moon) कहा जाता है. ये चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा और इसे बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकेगा. दुनिया भर के वैज्ञानिक इस अद्भुत खगोलीय घटना पर शोध के लिए निगाहें गड़ाए हैं. इस पूर्ण चंद्रग्रहण के बारे में सात रोचक बातें यहां पढि़ए. 1.  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार इस पूर्ण चंद्रग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्रग्र‍हण के दौरान चांद अपनी रौशनी से अधिक चमकीला दिखाई देगा. पृथ्‍वी के इन हिस्‍सों से दिखाई देगा चंद्रग्रहण. (फोटो NASA) 2.  चंद्रग्रहण का पूरा घटनाक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा. लेकिन पूर्ण चंद्रग्रहण सिर्फ एक घंटा 43 मिनट तक ही सीमित होगा. 3.  इस चंद्रग्रहण के दौरान मंगल ग्रह भी नजर आएगा. विशेषज्ञों के अनुसार 27 जुलाई को ही भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे मंगल ग्रह भी पृथ्‍वी के...

27 जुलाई को लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

नई दिल्ली :   सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को लग रहा है.  27 जुलाई की रात 11.54 मिनट पर शुरू होने वाला यह चंद्र ग्रहण 3.49 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण बेशक से आधी रात को लगेगा, लेकिन सूतक काल की शुरुआत दोपहर 2.54 मिनट पर ही हो जाएगी. इस दौरान 'ब्लड मून' भी दिखाई देगा. 27 जुलाई को गुरुपूर्णिमा भी है, इसलिए इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है. ज्योतिष के मुताबिक, इस बार चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है. इस बार ग्रहण का असर शनि और चंद्रमा दोनों पर रहने वाला है. इन राशियों पर देखने को मिलेगा असर सदी के सबसे लम्बे पूर्ण चंदग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब एक घंटे 43 मिनट तक पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिपा दिखाई देगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों के लिए यह नकारात्मक असर लेकर भी आ सकता है. ज्योतिष के मुताबिक, मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर इसका असर शुभ होगा, वहीं, मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर अशुभ देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण और राशि के अनुसार ऐसे...