Skip to main content

27 जुलाई को लग रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

नई दिल्ली : सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को लग रहा है. 27 जुलाई की रात 11.54 मिनट पर शुरू होने वाला यह चंद्र ग्रहण 3.49 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण बेशक से आधी रात को लगेगा, लेकिन सूतक काल की शुरुआत दोपहर 2.54 मिनट पर ही हो जाएगी. इस दौरान 'ब्लड मून' भी दिखाई देगा. 27 जुलाई को गुरुपूर्णिमा भी है, इसलिए इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है. ज्योतिष के मुताबिक, इस बार चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है. इस बार ग्रहण का असर शनि और चंद्रमा दोनों पर रहने वाला है.

इन राशियों पर देखने को मिलेगा असर
सदी के सबसे लम्बे पूर्ण चंदग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब एक घंटे 43 मिनट तक पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिपा दिखाई देगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस चंद्रग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों के लिए यह नकारात्मक असर लेकर भी आ सकता है. ज्योतिष के मुताबिक, मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर इसका असर शुभ होगा, वहीं, मकर, मिथुन, कन्या और धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर अशुभ देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण और राशि के अनुसार ऐसे कौन से काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए.

मेष राशि के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण कई सारी खुशियां और नए अवसर लेकर आ रहा है. इस राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान दान करना शुभ रहेगा.

सिंह राशिवालों के लोगों को चंद्रग्रहण के दौरान दान और उपासना करना सही है.

वृश्चिक राशिवालों को चंद्रग्रहण या सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

मीन राशि के चंद्रग्रहण वैसे तो कई सारे शुभ संदेश लेकर आ रहा है, लेकिन ग्रहण के दौरान उन्हें अपने स्वास्थ्य का थोड़ा विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

क्या होता है ब्लडमून
चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया की वजह से धरती से चांद काला दिखाई देता है. 27 जुलाई तारीख को इसी चंद्रग्रहण के दौरान कुछ सेकेंड के लिए चांद पूरी तरह लाल भी दिखाई देगा. इसे ब्लड मून कहते हैं. बताया जाता है कि जब सूर्य की रोशनी छितराकर होकर चांद तक पहुंचती है तो परावर्तन के नियम के अनुसार हमें कोई भी वस्तु उस रंग की दिखती है जिससे प्रकाश की किरणें टकरा कर हमारी आंखों तक पहुंचती है. यही वजह है हमें चंद्रमा लाल दिखता है और इसी को हम सब ब्लड मून कहते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...