Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमेरिका

पूर्वी सीरिया में IS के हमले में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की मौत

पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी. बेरूत:  पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी.  युद्ध की निगरानी करने वाले समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुर्द नेतृत्व वाली गठबंधन सेना सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ ) इराकी सीमा पर स्थित पूर्वी देइर इज़ोर प्रांत के एक इलाके से जिहादियों को हटाने की लड़ाई लड़ रही है.  एसडीएफ को अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त है. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादियों ने शुक्रवार को गांव पर हमला किया जहां एसडीएफ लड़ाके और गठबंधन के सलाहकार मौजूद थे. ऑब्जर्वेट्री के प्रमुख अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘कोहरे का फायदा उठाकर आईएस ने अपने ठिकाने के पास स्थित अल-बहरा गांव पर हमला किया. ’’ रहमान ने कहा कि हमले में एसडीएफ के 24 सैनिकों की मौत हो गयी और शनिवार को भी हिंसक झड़प जारी रही. इलाके में गठबंधन सेना ने हवाई हमले किये. ऑब्जर्वेट्री के अनुसार हमले में 27 जिहादी मारे गये और पांच बच्चों समेत 17 आम नागरिकों की भी मौत हु...

अफगानिस्तान में हुए हमले में अमेरिका के एक सैनिक की मौत: नाटो

अफगानिस्तान में शनिवार को एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई. काबुल:  अफगानिस्तान में शनिवार को एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई. इसके साथ ही युद्धग्रस्त देश में इस साल मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या नौ हो गई है. नाटो ने सैनिक के मारे जाने की बात कही, लेकिन उसके बारे में फिलहाल कोई ब्योरा जारी नहीं किया है और न ही मौत की परिस्थितियों के बारे में कुछ जानकारी दी है. अफगानिस्तान में इस महीने दूसरे अमेरिकी सैनिक की जान गई है. युद्धग्रस्त देश की सेना को प्रशिक्षित करने और उसकी मदद के लिए तैनात विदेशी सैनिकों के लिए सेना के अंदर से ही होने वाले हमले सिरदर्द बने हुए हैं. ब्रेंट टेलर नाम के अमेरिकी सैनिक की गत तीन नवंबर को सेना के अंदर से ही हुए हमले में मौत हो गई थी. पहले भी इस तरह के कई हमले हो चुके हैं. अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिका नीत गठबंधन सेना द्वारा तालिबान को अपदस्थ किए जाने के बाद से 2,200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक के खिलाफ आरोप हटे

मानवाधिकारों की पैरवी करने वाले फाउंडेशन ने कहा कि खतना को अपराध करार देने वाले संघीय कानून को खारिज किया जाना इस देश में लड़कियों के अधिकारों के लिए एक गंभीर झटका है. न्यूयार्क:  अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय मूल के उस चिकित्सक के खिलाफ लगे लगभग सभी आरोप हटा दिये हैं जिस पर आरोप था कि उसने कम आयु की कम से कम नौ अल्प आयु लड़कियों का खतना किया. अदालत ने फैसला दिया कि इस प्रथा को लेकर अमेरिका का कानून असंवैधानिक है. गत वर्ष अप्रैल में जुमना नागरवाला ( एमडी), फखरूद्दीन अत्तार (एमडी) और उसकी पत्नी फरीदा अत्तार (सभी मिशिगन निवासी) को एक ग्रैंड जूरी ने अमेरिका में नाबालिग लड़कियों का खतना करने के लिए अभ्यारोपित किया था. यह इस ‘‘क्रूर प्रथा’’ के लिए अपने तरह का पहला संघीय अभियोजन था. संघीय प्राधिकारियों ने कहा कि इसे अमेरिका में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यद्यपि संघीय सरकार को तब बड़ा झटका लगा जब अमेरिकी जिला न्यायाधीश बर्नार्ड फ्रेडमैन ने इस सप्ताह फैसला सुनाया कि अमेरिका का खतना कानून असंवैधानिक है. इससे मिशिगन निवासी वे सभी चिकित्सकों के खिलाफ सभी आरोप खारिज हो गए जिन पर कम से कम नौ नाब...

मेक्सिको सीमा पर अमेरिका ने तैनात किए 5,000 से ज्यादा जवान, बंद होगी सीमा!

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है वॉशिंगटन:  अमेरिकी  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  ने मेक्सिको के साथ व्यापार रोकने सहित अमेरिका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मध्य अमेरिका से प्रवासियों के आने से अव्यवस्था उत्पन्न होनी है तो वह यह कदम उठाएंगे. सीमा पर जरूरत पड़ने पर किया जाएगा बल का प्रयोग बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है. अमेरिका ने सोमवार को एक व्यस्त क्रॉसिंग को बंद करके नए बैरियर लगा दिए. सीमा पर तैनात किए गए 5000 जवान मध्य अमेरिका से 4,000 किमी की यात्रा करके हजारों प्रवासी सीमा पर ठहरे हुए हैं. आव्रजकों का कहना है कि वे अपने देश होंडुरास, ग्वाटेमाला व अल सल्वाडोर में हिंसा, गरीबी, उत्पीड़न की वजह से पलायन को मजबूर हैं. ट्रंप ने सीमा पर करीब 5,800 जवानों की तैनाती की है और उन्होंने पहले इन प्रवासियों को 'हमला'...

अमेरिका : कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

वॉशिंगटन/लॉस एंजिलिस:  अमेरिकी मरीन कोर में काम कर चुके एक व्यक्ति ने कैलिफोर्निया स्थित थाउजंड ओक्स शहर में कॉलेज छात्रों के बीच मशहूर भीड़ भाड़ वाले डांस बार में गोलीबारी की. इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. बंदूकधारी काले कपड़े में डांस बार आया था. काला कोट पहने हमलावर ने बार के अंदर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. हमले में कम से कम दो दर्जन लोग घायल गए. हालांकि लॉस एंजिलिस के बाहरी क्षेत्र में स्थित बॉर्डरलाइन बार एंड ग्रिल के अंदर हमलावर भी मृत पाया गया. हमलावर ने कम से कम दो दर्जन लोगों को घायल भी कर दिया. वेंटूरा काउंटी शेरिफ जेफ डीन ने हमलावर की पहचान 28 साल के इयान डेविड लॉन्ग के रूप में की है. वह कभी अमेरिकी मरीन कोर में सक्रिय था. उसने हमले के दौरान .45 कैलिबर ग्लोक हैंडगन का इस्तेमाल किया.  रक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक हमलावर अमेरिकी मरीन कोर का अगस्त 2008 से मार्च 2013 के बीच तक सक्रिय सदस्य था. वेंटूरा काउंटी शेरिफ जेफ डीन ने इस घटना को ‘भयावह’ बताते हुए कहा कि हमलावर ने खुद को गोली मारी है और अधिकारी जब बार में घुसे थे तो उन्...

दुनिया को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा- 'आ रहे हैं प्रतिबंध'

नई दिल्ली :  अमेरिका का दबदबा पूरी दुनिया पर चलता है, ये बात हर कोई जानता है. कुछ वक्त पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है, लेकिन बाकि देशों पर उसका दबदबा अब भी जारी है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है, जिसने दुनियाभर के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर शुक्रवार को ट्विटर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं, 5 नवंबर'. ट्रंप के ट्वीट से जाहिर है कि वह आगामी 2 दिनों में कुछ ऐसे प्रतिबंधों को लेकर फैसला सुनाने वाले है, जिसका दुनिया को काफी असर देखने को मिलेगा. View image on Twitter अब तक कई बड़े फैसले ले चुके हैं ट्रंप उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले काफी वक्त से कई सारे कठोर फैसले ले चुके हैं. कुछ वक्त पहले ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों से जुड़े मामले में सख्ती दिखाई थी. इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तैनात किए जाने वाले सैनिकों की...

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, एक्सीडेंट के 6 दिन बाद के रेस्क्यू टीम को जिंदा मिली महिला

वाशिंगटन: अमेरिका की एक महिला की कार एरिजोना में एक राजमार्ग से नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई. महिला छह दिन बाद बचाव दल को जीवित मिली. एरिजोना के लोक सुरक्षा विभाग ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि 12 अक्टूबर को 53 वर्षीय महिला राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के निकट विकेनबर्ग से गुजर रही थी. गाड़ी से उसका नियंत्रण खो गया, जिसके बाद गाड़ी नीचे जा गिरी. राज्य की पुलिस ने बताया कि महिला की गाड़ी राजमार्ग की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गई. पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना का कोई चश्मदीद नहीं था और महिला को खोजने में प्रशासन को छह दिन का समय लग गया . बयान में बताया गया है कि 18 अक्टूबर को एरिजोना राजमार्ग प्रबंधक दल ने राजमार्ग की रेलिंग टूटी हुई और गाड़ी को नीचे पेड़ पर अटकी देखा. इसके बाद प्रबंधक दल और पुलिस कार तक तो पहुंचे लेकिन कार में उन्हें कोई नहीं मिला. फिर उन्होंने वह रास्ता खोजा, जहां से महिला नीचे उतरी थी. बयान में बताया गया है कि 457 मीटर लंबे रास्ते पर चलते हुए बचावकर्मियों को महिला मिली जिसे गंभीर चोटें आई थीं. महिला ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों तक अपनी ...

अमेरिका : पार्क घूमने गया था भारतीय दंपति, 800 फीट गहराई में गिरने से गई जान

नई दिल्‍ली/वाशिंगटन :  अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित योजेमीट नेशनल पार्क में भारतीय दंपति की मौत हो गई. यह दंपति इस नेशनल पार्क में घूमने गया था, लेकिन यहां वे 800 फीट गहरी खाई में गिर गए. इससे उनकी मौत हो गई. अमेरिका में रह रहे विष्‍णु विश्‍वनाथ और मीनाक्षी मूर्ति की मौत नेशनल पार्क के टाफ्ट प्‍वाइंट से गिरकर हुई. दोनों की पहचान सोमवार को अधिकारियों द्वारा की गई. बताया जा रहा है यह दंपति हाल ही में न्‍यूयॉर्क से यहां शिफ्ट हुआ था. विश्‍वनाथ सैन जोस की कंपनी सिस्‍को में बतौर सिस्‍टम्‍स इंजीनियर नौकरी करते थे. दोनों को घूमने और नई जगहें देखने का शौक था. पति-पत्‍नी साथ मिलकर साहसिक यात्रा पर भी जाना पसंद करते थे. दोनों 'हॉलीडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' नाम का ब्‍लॉग भी चलाते थे. इसमें वे अपने संस्‍मरण लोगों से शेयर करते थे. नेशनल पार्क के रेंजर्स ने दोनों के शवों को गहरी खाई की ढाल से बरामद किया था. दोनों के शव टाफ्ट प्‍वाइंट पर बरामद किए गए. यहां से योजेमीट घाटी, योजेमीट झरना और अल कैपिटन के सुंदर नजारे साफ दिखते हैं. इसलिए यह पर्यटकों के बीच में काफी चर्चित स्‍थान है. दंपति की...

आतंकवाद से नहीं लड़ पाया पाकिस्‍तान तो अमेरिका ने उसे दे दिया ये बड़ा झटका

वाशिंगटन : पेंटागन ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि वह कोलिजन सपोर्ट फंड के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार करे क्योंकि पाकिस्तान दक्षिण एशिया रणनीति के तहत ठोस कार्रवाई करने में असफल रह रहा है MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेंटागन के प्रवक्ता कोन फकनर ने बताया कि दक्षिण-एशिया रणनीति के तहत पाकिस्तान की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार किया गया है. रक्षा विभाग ने जून/जुलाई, 2018 में इसपर प्राथमिकता से विचार किया क्योंकि 30 सितंबर, 2018 को इस निधि के प्रयोग की समयसीमा समाप्त हो जाएगी. इसके साथ ही रक्षा विभाग अभी तक कोलिजन सपोर्ट फंड के रूप में पाकिस्तान को दी जाने वाली 80 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार कर चुका है. इस निधि पर पुन:विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कड़े कदम उठ...

अमेरिका-भारत के बीच पहली बार होगी 2+2 वार्ता, माइक पोम्पिओ आएंगे दिल्ली

वॉशिंगटन :  ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस 2+2 वार्ता के लिए नई दिल्ली जाएंगे. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे. वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उदय का संकेत है.’’ नोर्ट ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे लेकर आशान्वित हैं और आपमें से कुछ लोग हमारे साथ यात्रा करेंगे.’’

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- बराक ओबामा के चुनाव अभियान में हुआ भ्रष्टाचार

न्यूयार्क:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा के चुनाव अभियान में भी वित्तीय नियमों का उल्लंघन हुआ था लेकिन उसका आसानी से निपटारा कर दिया गया. ट्रंप की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने उन्हें परेशानी में डालते हुए चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की थी. कोहेन ने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे देने की बात स्वीकार की थी. ट्रंप ने आज कई ट्वीट किए और कोहेन की आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि कोहेन अच्छे वकील नहीं हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं . उन्होंने अपने पूर्व चुनाव अभियान प्रमुख पॉल मनाफोर्ट की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी व्यक्ति बताया. ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर कोई अच्छा वकील खोज रहा है तो वह उन्हें सुझाव देंगे कि कोहेन की सेवा नहीं लें. उन्होंने कहा कि ओबामा के चुनाव अभियान में वित्तीय नियमों का बड़ा उल्लंघन हुआ था और उसका आसानी से निपटारा हो गया था.

लोगों को चेतावनी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- 'तूफान से निपटने के लिए तैयार रहो'

होनोलूलू :  अमेरिका के हवाई प्रांत के लोग ताकतवर तूफान का सामना कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जल, खाद्य पदार्थ और आपातकालीन चीजें भी जमा करनी शुरू कर दी है. तूफान ‘लेन’ कल रात कमजोर होकर श्रेणी चार के तूफान में बदल गया. तूफान की वजह से 155 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और रात तक इसके आर्चपीलागो के बिग आईलैंड पहुंचने की आशंका है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में लोगों से अपील की है कि वह इस तूफान से निपटने के लिए तैयार रहें. इस तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश, तेज हवा और खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है. राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य और स्थानीय अधिकारियों के परामर्शों को ध्यान से सुनें. मंगलवार को मजबूत हुआ तूफान राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार रात तूफान ‘लेन‘ के और मजबूत होकर श्रेणी पांच के तूफान में बदलने की घोषणा की थी, जिससे इसके भारी तबाही मचाने की आशंका है. तूफान होनोलूलू के 804 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है. मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि श्रेणी पांच के तूफान में छतें और दीवारें ढह जाएंगी और तेज हवाओं ...

लादेन को मारने वाली टीम में शामिल विलियम मैकरावेन ने की ट्रंप की आलोचना

वॉशिंगटन :  आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए जिस अमेरिकी नौसेना सील ने छापा मारा था, उसके कमांडर विलियम मैकरावेन ने सीआईए के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी हटाने की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. ट्रंप के फैसले से गुस्साए मैकरावेन ट्रंप के इस फैसले से गुस्साए मैकरावेन ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी भी सुरक्षा मंजूरी खत्म की जाए. नौसेना के सेवानिवृत्त एडमिरल ने वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक खुले पत्र में ब्रेनन का बचाव करते हुए कहा कि वह जितने भी सरकारी अधिकारियों को जानते हैं, ब्रेनन उनमें सबसे अच्छे हैं. ब्रेनन पर भी टिप्पणी मैकरावेन ने कहा, ' अमेरिका की रक्षा करने के लिए कुछ ही अमेरिकियों ने ब्रेनन से ज्यादा काम किया है. जो उन्हें नहीं जानते हैं, उन लोगों को छोड़कर ब्रेनन की ईमानदारी और उनके चरित्र पर कभी किसी ने सवाल नहीं किया.' उन्होंने कहा, 'इसलिए अगर मेरी भी सुरक्षा मंजूरी हटाई जाए तो मैं इसे सम्मान समझूंगा ताकि मैं ऐसे लोगों की सूची में अपना नाम शामिल कर सकूं जिन्होंने आपके राष्ट्रपति शासन के खिलाफ बोला है.'

अमेरिकी मीडिया का डोनाल्ड ट्रंप को जवाब, कहा- 'हम लोगों के दुश्मन नहीं हैं'

न्यूयार्क :  अमेरिकी समाचार पत्र अपनी खबरों को फर्जी और पत्रकारों को जनता का दुश्मन बताए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध संपादकीय लिख रहे हैं. बोस्टन ग्लोब ने देश के अख़बारों को प्रेस के लिए खड़े होने और आज इस संबंध में संपादकीय प्रकाशित करने को कहा था. इसमें से कई संपादकीय कल से ही ऑनलाइन दिखने शुरू हो गए थे. ग्लोब के ओपेड संपादक मार्जोरी प्रिचर्ड के मुताबिक, करीब 350 समाचार संगठनों ने इसमें शामिल होने की बात कही है. सेंट लुईस में पोस्ट डिस्पैच ने संवाददाताओें से ‘सच्चा देशभक्त’ बनने का आह्वान किया. द शिकागो सन-टाइम्स ने बताया कि यह माना जा रहा है कि अधिकांश अमेरिकी जानते हैं कि ट्रंप अनर्गल बात कर रहे हैं. एनसी ऑब्जर्वर के फयेट्टेविल ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रंप रूक जाएंगे लेकिन हम ज्यादा उम्मीद लगा कर नहीं बैठे हैं. नार्थ कैरोलिना के समाचारपत्र ने कहा, ‘‘इसके बजाए, हम उम्मीद करते हैं कि सभी राष्ट्रपति समर्थक अहसास करेंगे कि वह क्या कर रहे हैं. वह जो चाह रहे हैं इसके लिए वास्तविकता से छेड़छाड़ कर रहे हैं.’’ कुछ समाचार पत्रों ने अपने मामले को बताने के ...

अमेरिका : 100 लोगों पर लगा अवैध रूप से घुसने का आरोप, कई भारतीय शामिल

न्यूयार्क :  अमेरिकी सीमा गश्त और आव्रजन अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने और रहने वालों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं. अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघनन मामले में हुई गिरफ्तारी अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियान (ईआरओ) के संघीय अधिकारियों ने पांच दिन की कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या का ब्योरा नहीं दिया है. भारत समेत इन देशों के नागरिक भी गिरफ्तार आईसीई ने एक बयान में बताया कि इस अभियान में होंडुरास, एल साल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और तुर्की के नागरिकों को पकड़ा गया है. एजेंसी ने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से प्रवेश और निर्वासन के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश के लिए संघीय आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा.

चीन फिर चल रहा 'चाल', डोकलाम में चुपचाप फिर शुरू कीं गतिविधियां : अमेरिकी अधिकारी

वॉशिंगटन :  अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि  चीन  ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है. अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है. चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है. वहीं, वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं. दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उप सहायक एलीस जी वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, “मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है.” वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं. हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू क...