Skip to main content

अमेरिका : पार्क घूमने गया था भारतीय दंपति, 800 फीट गहराई में गिरने से गई जान

नई दिल्‍ली/वाशिंगटन : अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित योजेमीट नेशनल पार्क में भारतीय दंपति की मौत हो गई. यह दंपति इस नेशनल पार्क में घूमने गया था, लेकिन यहां वे 800 फीट गहरी खाई में गिर गए. इससे उनकी मौत हो गई. अमेरिका में रह रहे विष्‍णु विश्‍वनाथ और मीनाक्षी मूर्ति की मौत नेशनल पार्क के टाफ्ट प्‍वाइंट से गिरकर हुई. दोनों की पहचान सोमवार को अधिकारियों द्वारा की गई.

बताया जा रहा है यह दंपति हाल ही में न्‍यूयॉर्क से यहां शिफ्ट हुआ था. विश्‍वनाथ सैन जोस की कंपनी सिस्‍को में बतौर सिस्‍टम्‍स इंजीनियर नौकरी करते थे. दोनों को घूमने और नई जगहें देखने का शौक था. पति-पत्‍नी साथ मिलकर साहसिक यात्रा पर भी जाना पसंद करते थे. दोनों 'हॉलीडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' नाम का ब्‍लॉग भी चलाते थे. इसमें वे अपने संस्‍मरण लोगों से शेयर करते थे.

नेशनल पार्क के रेंजर्स ने दोनों के शवों को गहरी खाई की ढाल से बरामद किया था. दोनों के शव टाफ्ट प्‍वाइंट पर बरामद किए गए. यहां से योजेमीट घाटी, योजेमीट झरना और अल कैपिटन के सुंदर नजारे साफ दिखते हैं. इसलिए यह पर्यटकों के बीच में काफी चर्चित स्‍थान है. दंपति की मौत पर पार्क के अधिकारियों का कहना है 'अभी हमें यह जानकारी नहीं हो पाई है कि दोनों आखिर किन कारणों से ढाल पर गिरे हैं. हम घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. हमें लगता है कि यह घटना अचानक हुई है.'

नेशनल पार्क सर्विस की ओर से पहले बताया गया था कि दोनों के शव बरामद करने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा था. यह बचाव अभियान 25 अक्‍टूबर का खत्‍म हो गया था. इस अभियान में  रस्सियों का सहारा लिया गया था. दोनों की शादी 2014 में हुई थी और दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. दोनों ने चेंगानूर के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से 2006-10 बैच में बीटेक किया था. उनकी मौत पर कॉलेज ने भी दुख जताया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...