Skip to main content

Posts

Showing posts with the label S-400

अमेरिकी प्रतिबंध का 'खतरा' उठाकर भी रूस से ऐसे दोस्ती निभाएगा भारत

नई दिल्ली :  भारत और रूस अपनी पारंपरिक दोस्ती एक बार फिर से साबित करने जा रहे हैं. अमेरिकी प्रतिबंध का खतरा होने के बावजूद भारत ने रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम हासिल करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है. ये डील 39 हजार करोड़ रुपए की है. अब रक्षा मंत्रालय इस सौदे की राह की रुकावटें दूर करने में लगा है. सूत्रों के अनुसार, रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने एस 400 के सौदे से जुड़े कुछ मामूली परिवर्तनों को अनुमति दे दी है. डीएसी की अध्यक्ष रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि 'एस-400 सौदे का मामला अब क्लियरेंस के लिए वित्त मंत्रालय के पास जाएगा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली रक्षा मामलों की समिति इसे बाद में अपनी मंजूरी देगी. गौर करने वाली बात ये है कि डीएसी की बैठक अमेरिका के उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जिसमें ट्रंप प्रशासन ने पहली 'टू-प्लस-टू' बैठक को रद्द कर दिया था. इसमें बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिकी काउंटरपार्ट से 6 जुलाई को बैठक करने वाली थीं. अहम है ये ...