Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निर्मला सीतारमण

ड्रैगन की डगर: डोकलाम विवाद के बाद पहली बार आज भारत आएंगे चीन के रक्षा मंत्री

नई दिल्ली:  चीन के रक्षा मंत्री और स्टेट काउंसिलर वेई फेंग भारत के चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंच रहे हैं और उम्मीद है कि इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास बहाली के उपाय तलाशे जाएंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वेई के दौरे का मुख्य उद्देश्य अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में किए गए निर्णयों को लागू करने के लिए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के साथ विचार-विमर्श करना है. शिखर सम्मेलन में मोदी और शी ने संबंधों में नया अध्याय शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई और अपनी सेनाओं को निर्देश दिए कि सीमा पर समन्वय बढ़ाएं. डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद दोनों देशों के प्रमुखों के बीच मुलाकात में यह निर्णय किया गया था. सूत्रों ने कहा कि वुहान शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए निर्णयों को लागू करने पर दोनों पक्ष चर्चा करेंगे जिसका उद्देश्य परस्पर विश्वास को बढ़ाना और डोकलाम जैसी स्थिति से बचना था. चीन के स्टेट काउंसिल में मुख्य सदस्य वेई प्रधानमंत्री नरेन्द्र...