Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gaza

गाजा में इजरायली हवाई हमले, हमास टीवी की इमारत ध्वस्त

हमास ने गाजा सिटी में इमारत के ध्वस्त होने की पुष्टि कर दी है. वहीं, इस्लामिक जिहादियों ने इज़राइली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है. गाजा सिटी (फलस्तीनी क्षेत्र):  गाजा  पट्टी में मंगलवार को इजरायली हवाई हमला में हमास की ‘अल-अक्सा टीवी’ की इमारत ध्वस्त हो गई. चेतावनी भरे सिलसिलेवार हमलों के बाद यह हमला किया गया. इजरायल और फलस्तीनी आतंकवादियों के बीच हिंसा भड़कने के बाद यह हमला किया गया. हमास ने गाजा सिटी में इमारत के ध्वस्त होने की पुष्टि कर दी है. वहीं, इस्लामिक जिहादियों ने इज़राइली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है. घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि चेतावनी भरे हमलों के बाद ही वहां काम करने वाले लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया था. हमास फलस्तीनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख इस्लामी चरमपंथी संगठन है. इसका गठन 1987 के जनआंदोलन के दौरान हुआ था. इसके बाद से ये फलस्तीनी क्षेत्रों से इजरायली सेना को हटाने के लिए संघर्ष चला रहा है. हमास इजरायल को मान्यता नहीं देता और यह पूरे फलस्तीनी क्षेत्र में इस्लामी राष्ट्र की...