Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Vijay Rupani

एक हजार रुपये में तीन लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को टैबलेट कंप्यूटर देगी गुजरात सरकार

अहमदाबाद:  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि राज्य में कालेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले तीन लाख छात्रों को 11 हजार रूपये कीमत का टैबलेट कंप्यूटर एक हजार रूपये के नाममात्र के भुगतान पर दिया जाएगा.  यह दूसरा वर्ष है जब राज्य में छात्रों को ऐसे टैबलेट मिल रहे हैं जिसका नाम ‘नमो ई-टैब’ रखा गया है. रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार इस वितरण का एक वार्षिक कार्यक्रम बनाना चाहती है. रूपाणी ने कहा कि छात्रों से नाममात्र फीस के तौर पर एकत्रित 30 करोड़ रूपये का इस्तेमाल कालेज परिसरों में छात्रों के लाभ के लिए इंटरनेट और वाईफाई सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाएगा. रूपाणी शनिवार को गुजरात विश्वविद्यालय और गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को टैबलेट वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बोल रहे थे. उन्होंने कहा,‘कालेजों के प्रथम वर्ष के तीन लाख छात्रों को एक हजार रूपये की नाममात्र राशि के भुगतान पर टैबलेट मिलेंगे. वितरण कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है. उद्देश्य यह है कि प्रौद्योगिकी के इस समय में छात्र अपना ज्ञान बढ़ा सकें और इंटरनेट सुविधा वाल...