Skip to main content

एक हजार रुपये में तीन लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को टैबलेट कंप्यूटर देगी गुजरात सरकार

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि राज्य में कालेज में प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाले तीन लाख छात्रों को 11 हजार रूपये कीमत का टैबलेट कंप्यूटर एक हजार रूपये के नाममात्र के भुगतान पर दिया जाएगा.  यह दूसरा वर्ष है जब राज्य में छात्रों को ऐसे टैबलेट मिल रहे हैं जिसका नाम ‘नमो ई-टैब’ रखा गया है. रूपाणी ने कहा कि उनकी सरकार इस वितरण का एक वार्षिक कार्यक्रम बनाना चाहती है.

रूपाणी ने कहा कि छात्रों से नाममात्र फीस के तौर पर एकत्रित 30 करोड़ रूपये का इस्तेमाल कालेज परिसरों में छात्रों के लाभ के लिए इंटरनेट और वाईफाई सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाएगा. रूपाणी शनिवार को गुजरात विश्वविद्यालय और गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों को टैबलेट वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के बाद बोल रहे थे.

उन्होंने कहा,‘कालेजों के प्रथम वर्ष के तीन लाख छात्रों को एक हजार रूपये की नाममात्र राशि के भुगतान पर टैबलेट मिलेंगे. वितरण कार्यक्रम पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है. उद्देश्य यह है कि प्रौद्योगिकी के इस समय में छात्र अपना ज्ञान बढ़ा सकें और इंटरनेट सुविधा वाले टैबलेट का इस्तेमाल करते हुए दुनिया से जुड़ पाएं.’



टैबलेट मुहैया कराने के लिए 300 करोड़ रूपये का प्रावधान
राज्य सरकार ने छात्रों को टैबलेट मुहैया कराने के लिए 300 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है जबकि गत वर्ष इस उद्देश्य के लिए 250 करोड़ रूपये निर्धारित किये गए थे.

प्रधान सचिव, (उच्च एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा) अंजू शर्मा ने बताया कि टैबलेट में पाठ्यक्रम के हिसाब से 450 लेक्चर वीडियो, 46 कोर्स सामग्री वीडियो और 110 वर्चुअल लर्निंग कोर्स सामग्री स्टोर है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...