Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनुराग कश्यप

अपने से 21 साल छोटी मीडिया स्टूडेंट के साथ 'लिव इन' में हैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप

मुंबई :  अपने से करीब आधी उम्र की लड़की के साथ अफेयर को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। चर्चाओं के मुताबिक 43 साल के अनुराग की यह 22 वर्षीय लिव इन पार्टनर शुभ्रा शेट्टी मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट है। इंस्टाग्राम पर आई थी तस्वीर शुभ्रा और अनुराग पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि अनुराग अपने इस नए रिलेशनशिप को खारिज कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी ऐसे किसी भी रिश्ते से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया में अनुराग के अकाउंट से सामने आई तस्वीर के साथ लिखा है- 'हॉटी एट दि वेडिंग।' पहले ही लगा चुके हैं हैट-ट्रिक गौरतलब है कि इससे पहले अनुराग ने 2003 में आरती बजाज से शादी की थी, लेकिन 2009 में दोनों अलग हो गये। फिर अनुराग ने कल्कि कोचलीन संग जोड़ी बनाई, लेकिन यह रिश्ता दो साल में तलाक तक पहुंच गया। इसके बाद अपनी एक फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर रही सब्रीना से भी डेट करने की खबरें सामने आई थीं।