Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धर्मेंद्र

पहली बार अपनी बायोपिक को लेकर बोले धर्मेंद्र, सनी देओल को लगेगा झटका

नई दिल्ली:  पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है. बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स से जुड़े दिग्गज लोगों की बायोपिक बड़े परदे पर आ चुकी है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता  संजय दत्त  की बायोपिक 'संजू' बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि संजय दत्त के बाद बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र की भी बयोपिक बनने वाली है. लेकिन अब इस बायोपिक से जुड़ी एक ताजा खबर आई है, जिसे जानकर धर्मेंद्र की बायोपिक की उम्मीद करने वाले फैंस को निराशा हो सकती है. हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में  धर्मेंद्र  ने यह साफ कर दिया है कि वो नहीं चाहते है कि उनकी बायोपिक बनाई जाये. इस इंटरव्यू के दौरान जब रिपोर्टर ने उनसे से पूछा 'अगर आपकी जिंदंगी पर बयोपिक बनाई जाये तो?' इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'नही नहीं, नो बायोपिक फॉर मी (मेरे लिए कोई बायोपिक नहीं).' इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि लेकिन आपने तो काफी दिलचस्प लाइफ जिया है. इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैं यह मानता हूं, लेकिन मैं अपनी बायोपिक बनवाना नह...

'यमला पगला दीवाना: फिर से' का टीजर हुआ रिलीज, हंसने के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली:  'यमला पगला दीवाना' से लोगों को हंसाने वाला  देओल परिवार एक बार फिर पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहा है.  देओल फैमिली की अगली 'फिल्म यमला पगला दीवाना: फिर से' का टीजर आज (गुरुवार) रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद दमदार है. 1 मिनट 57 सेकेंड के इस टीजर को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. इस टीजर में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल के अलावा एक झलक सलमान खान की भी दिखाई दी है. 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म बता दें, यह फिल्म धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल के हिट फ्रेंचाईजी की तीसरी कड़ी है. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी और एक बार फिर लोगों को हंसी से लोटपोट करेगी. बता दें, इससे पहले इस फिल्म के तीन पोस्टर भी जारी किए गए थे, जिसे धर्मेंद्र, सनी और बॉबी तीनों ने ही इन पोस्टर्स को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की तीसरी कड़ी में तीनों पंजाबी शेर , गुजराती अवतार में नजर आने वाले हैं. बाप-बेटों के इस तिकड़ी ने गुजराती सीखते हुए शूटिंग के दौरान खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं. बता दें कि 'यमला पगला दीवाना' के पहले दोनों फिल्मों में यह तिकड़ी...