Skip to main content

पहली बार अपनी बायोपिक को लेकर बोले धर्मेंद्र, सनी देओल को लगेगा झटका

नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है. बॉलीवुड से लेकर स्पोर्ट्स से जुड़े दिग्गज लोगों की बायोपिक बड़े परदे पर आ चुकी है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है. पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि संजय दत्त के बाद बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र की भी बयोपिक बनने वाली है. लेकिन अब इस बायोपिक से जुड़ी एक ताजा खबर आई है, जिसे जानकर धर्मेंद्र की बायोपिक की उम्मीद करने वाले फैंस को निराशा हो सकती है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने यह साफ कर दिया है कि वो नहीं चाहते है कि उनकी बायोपिक बनाई जाये. इस इंटरव्यू के दौरान जब रिपोर्टर ने उनसे से पूछा 'अगर आपकी जिंदंगी पर बयोपिक बनाई जाये तो?' इस सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'नही नहीं, नो बायोपिक फॉर मी (मेरे लिए कोई बायोपिक नहीं).' इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि लेकिन आपने तो काफी दिलचस्प लाइफ जिया है. इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैं यह मानता हूं, लेकिन मैं अपनी बायोपिक बनवाना नहीं चाहता हूं. मैंने तो अपनी बॉयोग्राफी तक नहीं लिखी, सबकी चार-चार किताबें तक आ गई है. मैं ट्रेव्लॉग या ऐसा ही कुछ बना सकता हूं. जब मैं अपनी पुरानी तस्वीर देखता हूं तो उससे कहता हूं, तू बन गया हीरो, हीरो बनने के लिए मर रहा था.'

आपको बता दें कि धर्मेंद्र की इस बायोपिक की चर्चा उस समय से काफी तेज हो गई थी, जब 'यमला पगला दीवाना फिर से' के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल से यह पूछा गया कि क्या आप धर्मेंद्र की बायोपिक बनाएंगे. इस सवाल का जवाब देते हुए सनी ने कहा था, 'यह एक बेहतर आईडिया है लेकिन इस काम के लिए हमें एक बेहतर स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर की जरुरत पड़ेगी. अगर कोई  बेहतर स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर मिल जाते है तो इसके बारे में जरूर सोचा जा सकता है.'



इसके साथ आपको ये भी बता दे कि 'यमला पगला दीवाना' सीरीज की तीसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक बार फिर से धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी. यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर नवनियत सिंह हैं. फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...