राजनीति / जींद उपचुनाव से पहले उलटफेर, इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के बेटे भाजपा में शामिल
मनोज कुमार, राजधानी हरियाणा. जींद उपचुनाव से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इनेलो के पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्डा को शामिल कर बड़ा उलटफेर कर दिया है। यह अचानक नहीं हुआ है। भाजपा ने इसकी रणनीति उस वक्त ही तैयार कर ली थी, जब माॅनूसन सत्र से कुछ दिन पहले हरिचंद मिड्ढा का देहांत हो गया था। मॉनसून सत्र में मुख्यमंत्री ने हरिचंद मिड्ढा के लगाए सवालों पर सभी मांगें पूरी करने की घोषणा करते हुए सियासी दांव खेल दिया था। इस पर मुख्य विपक्षी दल की ओर से यह कहते हुए हंगामा किया गया कि यदि मिड्ढा की मांगें पूरी ही कर रहे हैं तो उनकी ओर से पहले की गई मांगों को भी पूरा किया जाए। यह सिर्फ सियासत है। यहीं से चर्चा शुरू हो गई थी कि भाजपा ने पूर्व विधायक के बेटे कृष्ण मिड्ढा को भाजपा में लाने का पैंतरा आजमाया था, जो सफल साबित हो गया। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जींद उप चुनाव में कृष्ण मिड्ढा को ही उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि यह भी बताया कि इनेलो भी उपचुनाव में उनके बेटे पर ही दांव खेलने की तैयारी में था। 15-16 अक्टूबर को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जींद दौरे में इस पर चर्...