Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ayodhya dispute

अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण का संदेश देने के लिए दिल्‍ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे 25,000 मुस्लिम...

मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच के नेता यासिर जिलानी ने शुक्रवार को किया दावा. नई दिल्‍ली :  देश में इन दिनों राम मंदिर निर्माण  पर एक ओर बहस चल रही है, दूसरी ओर राम मंदिर के लिए अब मुसलमान भी अपना समर्थन दे रहे हैं. मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच के नेता यासिर जिलानी ने भी राम मंदिर के लिए हुंकार भरी है. शुक्रवार को जिलानी ने राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर के मुस्लिमों को एक एकजुट करके समर्थन देने की बात कही. यासिर जिलानी ने कहा 'हम दिसंबर में देश भर के मुसलमानों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे. हम करीब 25 हजार मुसलमानों से दिल्‍ली के रामलीला मैदान में जुटने का आह्वान कर रहे हैं. इसके जरिये हम यह संदेश देंगे कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण का ठीक समय आ गया है.' बता दें कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले एक बार फिर गरमाए राम मंदिर निर्माण मामले पर संघ जल्द ही केंद्र सरकार पर कोई एक्शन लेने के लिए दवाब बना सकता है. अयोध्या कूच के संदेश के साथ शुक्रवार शाम चार बजे काशी में प्रचारक संवर्ग मंथन की बैठक समाप्त होगी. पिछले छह दिनों से वाराणसी में चल रही इस बैठक में अब तक कई अहम फैसले लिए गए हैं. इसमे...

राम मंदिर पर रामदेव का बड़ा बयान, 'इसी साल देश को मिलेगा शुभ समाचार'

नई दिल्‍ली :  अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को योग गुरु रामदेव ने भी बयान दिया. रामदेव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा 'यदि न्‍यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में इसका बिल जरूर आएगा, आना ही चाहिए.' उन्‍होंने कहा 'राम जन्‍मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो वहां किसका मंदिर बनेगा?' रामदेव ने कहा कि संतों और रामभक्‍तों ने संकल्‍प किया है अब राम मंदिर में और देर नहीं लगेगी. मुझे लगता है कि इसी साल शुभ समाचार देश को मिलेगा. बता दें कि अयोध्‍या विवाद का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है. अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर अहम सुनवाई टल गई थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच ने इस मामले को अगले साल जनवरी के लिए टाल दिया है. सुप्रीम कोर्ट अब जनवरी में मामले की सुनवाई की अगली तारीख तय करेगा. उस दिन यह भी तय होगा कि सीजेआई रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ही मामले की सुनवाई करेगी या इसके लिए कोई नई बेंच का गठन किया जाएगा. फोटो ANi वहीं अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर बीजेपी के पूर्व स...

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज से फिर शुरू होगी सुनवाई

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट  बाबरी मस्जिद-राम मंदिर भूमि विवाद  मामले में आज (शुक्रवार को) से फिर से सुनवाई शुरू करेगा. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर की विशेष पीठ ने 17 मई को हिन्दू संगठनों की तरफ से पेश दलीलें सुनी थीं, जिनमें उन्होंने मुस्लिमों के इस अनुरोध का विरोध किया था कि मस्जिद को इस्लाम के अनुयायियों द्वारा अदा की जाने वाली नमाज का आंतरिक भाग नहीं मानने वाले 1994 के फैसले को बड़ी पीठ के पास भेजा जाए. अयोध्या मामले में मूल याचिकाकर्ताओं में शामिल और निधन के बाद कानूनी उत्तराधिकारियों द्वारा प्रतिनिधित्व पाने वाले एम सिद्दीकी ने एम इस्माइल फारूकी के मामले में 1994 में आये फैसले के कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने पीठ से कहा था कि अयोध्या की जमीन से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामले में की गई टिप्पणियों का, मालिकाना हक विवाद के निष्कर्ष पर प्रभाव पड़ा है. हालांकि हिन्दू संगठनों का कहना है कि इस मामले को सुलझाया जा चुका है और इसे फिर से नहीं खोला जा सकता. शीर्ष अदालत की विशेष पीठ चार दीवानी वादों पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 14...

अयोध्या: विवादित स्थल पर पूजा की अनुमति की याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इनकार

नई दिल्ली:  अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में अभी सुनवाई नहीं होगी. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मंगलवार को सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी अर्जी का जिक्र किया. स्वामी ने पीठ से कहा कि पूजा के अधिकार को लेकर उनकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लिहाजा उनकी अर्जी पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए. जिसपर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि "अभी अर्जी पर सुनवाई नहीं की जा सकती, आप ये मसला बाद में उठाएं, अभी मुख्य मामले पर सुनवाई लंबित है." स्वामी ने अर्जी में दिया है पूजा के अधिकार का हवाला बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर पूजा के अपने 'मूल अधिकार' को लागू करने की अपील की है. उन्होंने सोमवार को कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी याचिका पर फौरन सुनवाई हो. दरअसल, स्वामी के अनुरोध पर ही बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के संवेदनशील मामले की सुनवाई में तेजी लाई गई है. इससे पहले भी कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया था इनकार अयोध्या में भगवान राम की पूजा का हक मांगने वाली स्वामी की अर्जी प...