Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सख्ती / तीन देशों से अमेरिका आ रहे 10 हजार लोग

सख्ती / तीन देशों से अमेरिका आ रहे 10 हजार लोग, ट्रम्प ने सेना से कहा- पथराव हो तो गोली चलाएं

वॉशिंगटन.  रोजगार और अच्छे जीवन की तलाश में लैटिन अमेरिकी देशों होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर से करीब 10 हजार लोगों का कारवां अमेरिका की ओर बढ़ रहा है। इन्हें रोकने को लिए अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर 15 हजार सैनिक तैनात किए जाएंगे। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर भीड़ पथराव करती है तो सेना को उन पर गोली चलाने में जरा भी हिचकना नहीं चाहिए। खुलेआम गोलीबारी नहीं करेंगे ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना अवैध रूप से आ रहे अप्रवासियों पर गोलीबारी नहीं करेगी। वह एक देश की जिम्मेदार सेना है। लेकिन लोगों ने सेना पर पत्थर बरसाए, जैसा उन्होंने मैक्सिको में किया था तो इसका जवाब गोलियों से दिया जाएगा। पत्थर और गोलियां चलाने में ज्यादा फर्क नहीं है। ट्रम्प के मुताबिक- ये अप्रवासी हिंसक तरीके से पथराव करते हैं। तीन दिन पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया था। इसके चलते कई सैनिक घायल हो गए थे। अगर वे पथराव करेंगे तो मिलिट्री इसका जवाब देगी। ट्रम्प ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर कोई देश (मैक्सिको) इन अप्रवासियों को रोक क्यों नहीं पा रहा? जबकि कारवां के रवाना होने से पहले ही उसे रोक देना चाहिए। सी...