Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सहारनपुर

सहारनपुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति, मासूम बच्ची की मौत

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश  के  सहारनपुर  जिले गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के में शुक्रवार (16 नवंबर) की सुबह ट्रक के टक्कर मारने से दंपति व उनकी तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर तीनों शव परिजनों को सौंप दिए. पुलिस के मुताबिक, गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बेरी जामा निवासी मुमताज (32) अपनी पत्नी रूबी (28) और तीन साल की बच्ची अलशफा के साथ गुरुवार (15 नवंबर) देर रात देवबंद के गांव रूकड़ी निकाह में शामिल होने गया था. शुक्रवार सुबह वह पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से घर लौट रहा था. रास्ते में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दंपति और उनकी तीन साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम ...

भारी बारिश से सहारनपुर में मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली/सहारनपुर:  पिछले दो दिनों से लगातार हो रही  बारिश  के बाद ने  उत्तर प्रदेश  के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. शनिवार (28 जुलाई) की सुबह  सहारनपुर  में एक परिवार के लिए कहर सबित हुई. भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.   ANI UP  ✔ @ANINewsUP Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur in the early morning hours today, local administration present at the spot. 9:08 AM - Jul 28, 2018 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया था. हादसे के बाद से इलाके में लोगों में डर है. 36 घंटे से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से ...