Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kim Jong Un

65 हजार करोड़ का मालिक है किम जोंग-उन, कमाई का जरिया जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्‍ली:  दुनिया के सबसे रहस्‍यमय देश उत्‍तर कोरिया के  तानाशाह किम जोंग-उन  ने प्रतिबंधों के बावजूद कमाई के कुछ तरीके इजाद किए हैं. इसमें तस्‍करी से लेकर अवैध धंधे तक शामिल हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारी तस्‍करी तक करते हैं.  यूएन, अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों  की तरफ से ट्रेड बैन के बावजूद किम जोंग अलग-अलग तरीके से कमाई कर रहा है. तस्करी से लाई जाती है सिगरेट लिमोजिन कार  से लेकर फ्रांसीसी सिगरेट तक जैसी चीजें उत्‍तर कोरिया के अधिकारी अपने तानाशाह के लिए तस्‍करी के जरिए लाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के देशो में फैली उत्‍तर कोरियाई एंबेसी के आधिकारी किम के एजेंट के तौर पर काम करते हैं. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उत्‍तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इसके चलते दुनिया भर के देश उत्‍तर कोरिया को सिर्फ जरूर चीजों की ही सप्‍लाई कर सकते हैं. इसके चलते अपने सुप्रीम लीडर के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों को ये सब काम करने पड्ते हैं. 200 करोड़ की शराब पीता है किम ऐशो-आराम से जीना, मनमानी व...

मुलाकात के बाद बोले किम जोंग- 'दुनिया बड़ा बदलाव देखेगी', तो डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा- 'हम बार-बार मिलेंगे'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि किम से मिलना सम्‍मान की बात रही... सिंगापुर :  यहां ऐतिहासिक मुलाकात के बाद  उत्‍तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप  मीडिया के सामने आए और उन्‍होंने अपनी वार्ता को लेकर जानकारियां साझा कीं. किम जोंग उन ने कहा, हमारी बातचीत के बाद दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. वहीं, डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, 'दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी. बातचीत की तैयारियों के लिए दोनों देशों के अधिकारियों का धन्‍यवाद. दोनों मिलकर अच्‍छा करना चाहते हैं.  यह उम्‍मीद से ज्‍यादा अच्‍छी मुलाकात रही . मुलाकात के नतीजों से दुनिया खुश होगी.' उन्‍होंने कहा कि किम से मिलना सम्‍मान की बात रही. इस दौरान अमेरिका और उत्‍तर कोरिया में बीच हुए समझौतों की फाइलों पर दोनों नेताओं ने दस्‍तख्‍त कर उनका आदान-प्रदान किया.

किम जोंग-उन ने डोनाल्‍ड ट्रंप से मिलकर वह हासिल किया, जो उनके 'बाप-दादा' को नहीं मिला

द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. उत्‍तर कोरिया के तानाशाह  किम जोंग-उन ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात  की है. द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौर में कोरियाई प्रायद्धीप में हुए संघर्ष के बाद अस्तित्‍व में आए उत्‍तर कोरिया के किसी शासक की अमेरिकी राष्‍ट्रपति से यह पहली मुलाकात है. इससे पहले किसी मौजूदा अमेरिकी राष्‍ट्रपति की भी मुलाकात उत्‍तर कोरियाई शासक से नहीं हुई थी. यह मुलाकात इसलिए भी बेहद अहम है क्‍योंकि कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया की पूंजीवादी एवं लोकतांत्रिक देश अमेरिका से मुलाकात हो रही है. शीत युद्ध का दौर इसी विचारधारात्‍मक अंतर के कारण अमेरिका और सोवियत संघ के बीच बंटे दो ध्रुवीय विश्‍व के बीच तकरीबन 50 सालों तक शीत युद्ध हुआ और 1991 में सोवियत संघ के विघटन के साथ ही इसका खात्‍मा हुआ. लेकिन उस दौर की चपेट में आए दो कम्‍युनिस्‍ट देश उत्‍तर कोरिया और क्‍यूबा इससे अभी तक अछूते ही रहे थे. ये अभी भी उसी युग की मानसिकता में जी...

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की हुई मुलाकात, पढ़ें इस ऐतिहासिक मीटिंग से जुड़ी 10 बातें

मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी. सिंगापुर:  अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  और उत्तर कोरियाई नेता  किम जोंग उन  यहां ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिये मिले. इस बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाना और कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण है. ट्रंप और किम के बीच यह मुलाकात सिंगापुर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल सेंटोसा के एक होटल में हुई. मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति और एक उत्तर कोरियाई नेता के बीच हो रही यह पहली शिखर वार्ता ट्रंप और किम के बीच कभी बेहद तल्ख रहे रिश्तों को भी बदलने वाली साबित होगी. ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात से जुड़ी 10 बातें 1. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह वास्तव में काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं, हमारी चर्चा और रिश्ते शानदार होने वाले हैं. 2. किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक आना आसान नहीं था, कई बाधाएं थीं लेकिन यहां पहुंचने के लिये हमनें उन्हें पार किया. 3. किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, 'आपसे मिलना इतना आस...