Skip to main content

65 हजार करोड़ का मालिक है किम जोंग-उन, कमाई का जरिया जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्‍ली: दुनिया के सबसे रहस्‍यमय देश उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने प्रतिबंधों के बावजूद कमाई के कुछ तरीके इजाद किए हैं. इसमें तस्‍करी से लेकर अवैध धंधे तक शामिल हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारी तस्‍करी तक करते हैं. यूएन, अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों की तरफ से ट्रेड बैन के बावजूद किम जोंग अलग-अलग तरीके से कमाई कर रहा है.

तस्करी से लाई जाती है सिगरेट
लिमोजिन कार से लेकर फ्रांसीसी सिगरेट तक जैसी चीजें उत्‍तर कोरिया के अधिकारी अपने तानाशाह के लिए तस्‍करी के जरिए लाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के देशो में फैली उत्‍तर कोरियाई एंबेसी के आधिकारी किम के एजेंट के तौर पर काम करते हैं. संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उत्‍तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इसके चलते दुनिया भर के देश उत्‍तर कोरिया को सिर्फ जरूर चीजों की ही सप्‍लाई कर सकते हैं. इसके चलते अपने सुप्रीम लीडर के शौक को पूरा करने के लिए उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों को ये सब काम करने पड्ते हैं.

200 करोड़ की शराब पीता है किम
ऐशो-आराम से जीना, मनमानी वाले फैसले करना, विरोधियों को कुचल देना, किम जोंग की आदत में शुमार है. उत्तर कोरिया जहां बेहद गरीबी और भुखमरी से जूझता है, वहीं, तानाशाह किम जोंग-उन ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीता है. इस बात का पता इस बात से चलता है कि वह साल भर में 200 करोड़ रुपए की शराब पी जाता है. वहीं, उत्‍तर कोरिया में आज भी हजारों लोगों की मौत भूख से हो जाती है. लेकिन उनकी कमाई का राज शायद की कोई जानता हो.

किम जोंग-उन, Kim Jong-Un, Kim Jong Net worth, Kim Jong-Un expense, TrumpKimSummit

कितनी दौलत का मालिक किम
रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की संपत्ति करीब 10 हजार करोड़ डॉलर है. भारतीय रुपए में बात करें तो किम की कमाई तकरीबन 65000 करोड़ रुपए है. किम जोंग की कमाई का जरिया देश की कमाई है. वह इसी से अपनी कमाई करता है. साथ ही कई तरह के अवैध धंधों से उसका काला कारोबार चलता है.

कैसे करता है कमाई

  • किंम जोंग उन देश की कमाई से ही कमाई करता है.

  • गैरकानूनी तरीके से हाथी के दांत की सप्लाई का अवैध कारोबार.

  • अफ्रीकी देशों में शराब के अलावा कई चीजों की स्मगलिंग कराता है किम जोंग-उन.


किम ने कहां छुपाया है अपना पैसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग-उन का पैसा सेंट्रल अमेरिका के बैंकों में जमा है. इसके अलावा यूरोप और एशिया के कई बैंकों में भी किम जोंग-उन का पैसा छुपा है. किम को हमेशा डर रहता है कि उसका पैसा अगर देश में रहेगा तो उसे कोई लूट सकता है. साथ ही उसके साथी ही उसके दुश्मन बन सकते हैं. इसलिए वह सारा पैसा विदेशों के बैंकों में रखता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...