Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बस हादसा

आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस से कुचलकर 6 छात्रों समेत 7 लोगों की मौत

लखनऊ:   आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. रविवार रात 12 छात्र एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिसमें से छह छात्र और एक शिक्षक की मौत हो गई है. तीन छात्रों की हालत भी नाजुक बनी हुई है. यह हादसा कन्नौज के पास हुआ है. घटना के बाद से आरोपी रोडवेज बस चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि संतकबीर नगर से बीटीसी के छात्रों से भरी टूर पर हरिद्वार जा रहे थे. डीजल खत्म होने पर छात्र दूसरी टूर बस गाड़ी से डीजल निकालकर डाल रहे थे. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार लाल रंग की रोडवेज बस छात्रों को रौंदते हुए चली गई. पुलिस के मुताबिक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे कन्नौज के थाना तालग्राम 179/900 नंबर की घटना है. हादसे में मारे गए लोगों पहचान हो गई है. मरने वालों में-: 1. महेश कुमार गुप्ता पुत्र कृष्णमुरारी गुप्ता मेहदावल रोड मोतीनगर खलीलाबाद 2. अभय प्रताप सिंह पुत्र देवेन्द्र कुमार सिंह थवाई पार खलीलाबाद. 3. मिथिलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नकटा,घनघटा संतकबीरनगर 4. विशाल कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र सहजनवा गोरखपुर. 5. जितेंद्र कुमार यादव पुत्र यशवंत यादव चकिया भीटी रावत, गोरखप...