Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सिलसिला बदलते रिश्‍तों का

सिलसिला बदलते रिश्‍तों का' में अब नहीं नजर आएगी नंदनी, दृष्‍ट‍ि धामी ने अचानक छोड़ा शो

नई दिल्‍ली:  सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्‍तों' के फैंस गुरुवार को तब चौंक गए, जब इस सीरियल की अहम किरदार  एक्‍ट्रेस दृष्टि धामी  ने अचानक इस शो से बाहर जाने का ऐलान कर दिया. दृष्टि इस शो में नंदनी का किरदार निभाती हैं. इस शो में नंदनी एक ऐसी महिला है, जो अपने पति से परेशान थी और उसकी सहेली मौली (अदिति शर्मा) उसे उसके चुंगल से बचाती है. लेकिन बाद में नंदनी का रिश्‍ता मौली के ही पति कुणाल (शक्ति अरोड़ा) से हो जाता है. ऐसे में अपने इस किरदार के चलते ही दृष्टि के इस किरदार को सोशल मीडिया पर जमकर ताने मिल रहे थे. दृष्टि धामी इससे पहले अपने शो 'मधुबाला' के चलते टीवी पर छा गई थीं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर मिल रही फैंस की इन्‍हीं आलोचनाओं के चलते दृष्टि ने यह छोड़ने का फैसला लिया है. जबकि वहीं यह भी खबरें आ रही हैं कि वह इस शो में अपने किरदार से खुश नहीं थीं. बता दें 2016 में अपने शो 'एक था राजा एक थी रानी' से भी दृष्टि धामी ने ऐसे ही दूरी बना ली थी. फोटो साभार दृष्टि धामी Instagram. दृष्टि ने अपने इंस्‍टाग्राम पर इस शो के कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा...