Skip to main content

Posts

Showing posts with the label america

पूर्वी सीरिया में IS के हमले में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की मौत

पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी. बेरूत:  पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह ने दो दिनों में अमेरिका समर्थित 24 सैनिकों की हत्या कर दी.  युद्ध की निगरानी करने वाले समूह ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुर्द नेतृत्व वाली गठबंधन सेना सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ ) इराकी सीमा पर स्थित पूर्वी देइर इज़ोर प्रांत के एक इलाके से जिहादियों को हटाने की लड़ाई लड़ रही है.  एसडीएफ को अमेरिकी सेना का समर्थन प्राप्त है. ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि जिहादियों ने शुक्रवार को गांव पर हमला किया जहां एसडीएफ लड़ाके और गठबंधन के सलाहकार मौजूद थे. ऑब्जर्वेट्री के प्रमुख अब्देल रहमान ने कहा, ‘‘कोहरे का फायदा उठाकर आईएस ने अपने ठिकाने के पास स्थित अल-बहरा गांव पर हमला किया. ’’ रहमान ने कहा कि हमले में एसडीएफ के 24 सैनिकों की मौत हो गयी और शनिवार को भी हिंसक झड़प जारी रही. इलाके में गठबंधन सेना ने हवाई हमले किये. ऑब्जर्वेट्री के अनुसार हमले में 27 जिहादी मारे गये और पांच बच्चों समेत 17 आम नागरिकों की भी मौत हु...

मेक्सिको सीमा पर अमेरिका ने तैनात किए 5,000 से ज्यादा जवान, बंद होगी सीमा!

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है वॉशिंगटन:  अमेरिकी  राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  ने मेक्सिको के साथ व्यापार रोकने सहित अमेरिका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मध्य अमेरिका से प्रवासियों के आने से अव्यवस्था उत्पन्न होनी है तो वह यह कदम उठाएंगे. सीमा पर जरूरत पड़ने पर किया जाएगा बल का प्रयोग बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है. अमेरिका ने सोमवार को एक व्यस्त क्रॉसिंग को बंद करके नए बैरियर लगा दिए. सीमा पर तैनात किए गए 5000 जवान मध्य अमेरिका से 4,000 किमी की यात्रा करके हजारों प्रवासी सीमा पर ठहरे हुए हैं. आव्रजकों का कहना है कि वे अपने देश होंडुरास, ग्वाटेमाला व अल सल्वाडोर में हिंसा, गरीबी, उत्पीड़न की वजह से पलायन को मजबूर हैं. ट्रंप ने सीमा पर करीब 5,800 जवानों की तैनाती की है और उन्होंने पहले इन प्रवासियों को 'हमला'...

सीमा को अवैध रूप से पार करने का मामला : ट्रंप की रोक के खिलाफ कानूनी समूहों ने अदालत में कहा...

अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन एस टीगर ने सैन फ्रांसिस्को में सुनवाई के दौरान तत्काल कोई फैसला नहीं दिया कि अस्थायी रोक का आदेश जारी करना है या नहीं. ह्यूस्टन:  अमेरिकी-मैक्सिको सीमा को अवैध रूप से पार करने वाले किसी भी व्यक्ति को शरण देने पर प्रतिबंध लगाने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ कानूनी समूहों ने अदालत में तर्क पेश किए. इन समूहों ने कहा कि न्यायाधीश को चाहिए कि ट्रंप प्रशासन को इस फैसले को लागू करने से रोके. अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन एस टीगर ने सैन फ्रांसिस्को में सुनवाई के दौरान तत्काल कोई फैसला नहीं दिया कि अस्थायी रोक का आदेश जारी करना है या नहीं. ट्रंप प्रशासन ने लगाई थी शरणार्थियों के काफिले पर रोक अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और सेंटर फॉर कॉन्स्टीट्यूश्नल राइट्स ने यह आग्रह किया था. इन समूहों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने जारी प्रतिबंध के फौरन बाद मुकदमा दायर कर दिया था. ट्रंप ने अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर आ रहे शरणार्थियों के काफिले को लेकर यह रोक जारी की थी. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा- ट्रंप ट्रंप ने नौ नवंबर को घोषणा की थी कि दक्षिणी सीमा पार करने वाला...

जी-20 बैठक में अर्जेंटीना में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी से होगी मुलाकात

वाशिंगटन:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना में नवंबर अंत में होने वाली मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है. चीन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि दोनों राष्ट्रों को संवाद मजबूत करना चाहिए और सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए समन्वय करना चाहिए. पोलित ब्यूरो सदस्य यांग जिची, द्वितीय 'चीन-अमेरिका कूटनीतिक व सुरक्षा संवाद' की विदेश मंत्री माइक पोंपियो व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ सह-अध्यक्षता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बात कही. वैसे लंबे समय से बीजिंग और वाशिंगटन के बीच संबंधो में तनातनी चल रही है. अमेरिका में ट्रंप के सत्ता में आने के बाद चीन के कुटनीतिज्ञ अमेरिका के विदेश नीति में हो रहे बदलाव पर लगातार नजर रखे हुए हैं. व्यापार के अलावा इसका असर राजनीतिक और सैन्य संबंधों पर भी पड़ता दिख रहा है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के आपसी संबंधो ...

दुनिया को बड़ा झटका देने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा- 'आ रहे हैं प्रतिबंध'

नई दिल्ली :  अमेरिका का दबदबा पूरी दुनिया पर चलता है, ये बात हर कोई जानता है. कुछ वक्त पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है, लेकिन बाकि देशों पर उसका दबदबा अब भी जारी है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है, जिसने दुनियाभर के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. ट्विटर पर शेयर किया पोस्टर शुक्रवार को ट्विटर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना एक पोस्टर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'प्रतिबंध आ रहे हैं, 5 नवंबर'. ट्रंप के ट्वीट से जाहिर है कि वह आगामी 2 दिनों में कुछ ऐसे प्रतिबंधों को लेकर फैसला सुनाने वाले है, जिसका दुनिया को काफी असर देखने को मिलेगा. View image on Twitter अब तक कई बड़े फैसले ले चुके हैं ट्रंप उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले काफी वक्त से कई सारे कठोर फैसले ले चुके हैं. कुछ वक्त पहले ट्रंप ने अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों से जुड़े मामले में सख्ती दिखाई थी. इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर तैनात किए जाने वाले सैनिकों की...

अमेरिका : पार्क घूमने गया था भारतीय दंपति, 800 फीट गहराई में गिरने से गई जान

नई दिल्‍ली/वाशिंगटन :  अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित योजेमीट नेशनल पार्क में भारतीय दंपति की मौत हो गई. यह दंपति इस नेशनल पार्क में घूमने गया था, लेकिन यहां वे 800 फीट गहरी खाई में गिर गए. इससे उनकी मौत हो गई. अमेरिका में रह रहे विष्‍णु विश्‍वनाथ और मीनाक्षी मूर्ति की मौत नेशनल पार्क के टाफ्ट प्‍वाइंट से गिरकर हुई. दोनों की पहचान सोमवार को अधिकारियों द्वारा की गई. बताया जा रहा है यह दंपति हाल ही में न्‍यूयॉर्क से यहां शिफ्ट हुआ था. विश्‍वनाथ सैन जोस की कंपनी सिस्‍को में बतौर सिस्‍टम्‍स इंजीनियर नौकरी करते थे. दोनों को घूमने और नई जगहें देखने का शौक था. पति-पत्‍नी साथ मिलकर साहसिक यात्रा पर भी जाना पसंद करते थे. दोनों 'हॉलीडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' नाम का ब्‍लॉग भी चलाते थे. इसमें वे अपने संस्‍मरण लोगों से शेयर करते थे. नेशनल पार्क के रेंजर्स ने दोनों के शवों को गहरी खाई की ढाल से बरामद किया था. दोनों के शव टाफ्ट प्‍वाइंट पर बरामद किए गए. यहां से योजेमीट घाटी, योजेमीट झरना और अल कैपिटन के सुंदर नजारे साफ दिखते हैं. इसलिए यह पर्यटकों के बीच में काफी चर्चित स्‍थान है. दंपति की...

आतंकवाद से नहीं लड़ पाया पाकिस्‍तान तो अमेरिका ने उसे दे दिया ये बड़ा झटका

वाशिंगटन : पेंटागन ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि वह कोलिजन सपोर्ट फंड के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार करे क्योंकि पाकिस्तान दक्षिण एशिया रणनीति के तहत ठोस कार्रवाई करने में असफल रह रहा है MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेंटागन के प्रवक्ता कोन फकनर ने बताया कि दक्षिण-एशिया रणनीति के तहत पाकिस्तान की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार किया गया है. रक्षा विभाग ने जून/जुलाई, 2018 में इसपर प्राथमिकता से विचार किया क्योंकि 30 सितंबर, 2018 को इस निधि के प्रयोग की समयसीमा समाप्त हो जाएगी. इसके साथ ही रक्षा विभाग अभी तक कोलिजन सपोर्ट फंड के रूप में पाकिस्तान को दी जाने वाली 80 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार कर चुका है. इस निधि पर पुन:विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कड़े कदम उठ...

अमेरिका-भारत के बीच पहली बार होगी 2+2 वार्ता, माइक पोम्पिओ आएंगे दिल्ली

वॉशिंगटन :  ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका 2+2 वार्ता दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस 2+2 वार्ता के लिए नई दिल्ली जाएंगे. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों मंत्री अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे. वे लोग महत्वपूर्ण राजनयिक और सुरक्षा प्राथमिकताओं पर भारत के साथ अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वार्ता हमारे दोनों देशों के बीच गहन रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्र में ठोस सुरक्षा प्रदाता के रूप में भारत के उदय का संकेत है.’’ नोर्ट ने कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी का महत्व अमेरिकी राष्ट्रपति की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और दक्षिण एशिया एवं भारत-प्रशांत रणनीतियों में उजागर किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे लेकर आशान्वित हैं और आपमें से कुछ लोग हमारे साथ यात्रा करेंगे.’’

ट्रंप ने रद्द किया विदेश मंत्री की यात्रा, उत्तर कोरिया में ऑफिस खोलने में देरी कर सकता है सोल

सोल :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उनके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की प्योंगयांग यात्रा अचानक से रद्द किये जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि उत्तर कोरिया में संपर्क कार्यालय खोलने में देरी हो सकती है. ट्रंप ने जून में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद से परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयासों में कम प्रगति होने का दावा करते हुये शुक्रवार को अपने विदेश मंत्री की यात्रा रद्द कर दी थी. कोरियाई प्रायद्वीप के राजनयिक गतिरोध में तेजी से कमी आई थी लेकिन अचानक से पोम्पिओ की यात्रा स्थगित किये जाने से उत्तर कोरिया में संपर्क कार्यालय खोलने की दक्षिण कोरिया की योजना को झटका लगा है. दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता किम इयुई-कीओम ने संवाददाताओं को बताया, 'हम नहीं कह सकते हैं कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.' उन्होंने कहा, 'पोम्पिओ के उत्तर और अंतर-कोरियाई शिखर सम्मेलन में शामिल होने सहित घटनाओं की सुगम श्रृंखला के हिस्से के तहत हम संपर्क कार्यालय खोलने पर विचार कर रहे थे लेकिन एक नई स्थिति पैदा होने के बाद इसकी एक समीक्षा करने की ...

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- बराक ओबामा के चुनाव अभियान में हुआ भ्रष्टाचार

न्यूयार्क:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा के चुनाव अभियान में भी वित्तीय नियमों का उल्लंघन हुआ था लेकिन उसका आसानी से निपटारा कर दिया गया. ट्रंप की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने उन्हें परेशानी में डालते हुए चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की थी. कोहेन ने प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को ट्रंप के साथ उनके कथित संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे देने की बात स्वीकार की थी. ट्रंप ने आज कई ट्वीट किए और कोहेन की आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि कोहेन अच्छे वकील नहीं हैं और कहानियां गढ़ रहे हैं . उन्होंने अपने पूर्व चुनाव अभियान प्रमुख पॉल मनाफोर्ट की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी व्यक्ति बताया. ट्रंप ने ट्वीट किया कि अगर कोई अच्छा वकील खोज रहा है तो वह उन्हें सुझाव देंगे कि कोहेन की सेवा नहीं लें. उन्होंने कहा कि ओबामा के चुनाव अभियान में वित्तीय नियमों का बड़ा उल्लंघन हुआ था और उसका आसानी से निपटारा हो गया था.

लोगों को चेतावनी देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- 'तूफान से निपटने के लिए तैयार रहो'

होनोलूलू :  अमेरिका के हवाई प्रांत के लोग ताकतवर तूफान का सामना कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जल, खाद्य पदार्थ और आपातकालीन चीजें भी जमा करनी शुरू कर दी है. तूफान ‘लेन’ कल रात कमजोर होकर श्रेणी चार के तूफान में बदल गया. तूफान की वजह से 155 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और रात तक इसके आर्चपीलागो के बिग आईलैंड पहुंचने की आशंका है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में लोगों से अपील की है कि वह इस तूफान से निपटने के लिए तैयार रहें. इस तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश, तेज हवा और खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है. राष्ट्रपति ने लोगों से अपील की है कि वह राज्य और स्थानीय अधिकारियों के परामर्शों को ध्यान से सुनें. मंगलवार को मजबूत हुआ तूफान राष्ट्रीय मौसम सेवा ने मंगलवार रात तूफान ‘लेन‘ के और मजबूत होकर श्रेणी पांच के तूफान में बदलने की घोषणा की थी, जिससे इसके भारी तबाही मचाने की आशंका है. तूफान होनोलूलू के 804 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है. मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी मौसम विभाग का कहना है कि श्रेणी पांच के तूफान में छतें और दीवारें ढह जाएंगी और तेज हवाओं ...

पोर्न स्टार के साथ रिश्तों पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, कहा- 'कोई गलती नहीं की'

वॉशिंगटन :  अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 2016 के प्रचार अभियान के दौरान दो महिलाओं को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के मामले में माइकल कोहेन की स्वीकरोक्ति के बावजूद  डोनाल्ड ट्रंप  का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और उनके पूर्व अधिवक्ता कहानियां बना रहे हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति काल का बुरा वक्त-कानून विशेषज्ञ कानून विशेषज्ञों की माने तो ट्रंप के राष्ट्रपति काल के लिए यह बेहद खराब समय है और अब यह मामला दीवानी मुकदमे के रूप में ‘संघीय चुनाव आयोग’ के पास जा सकता है. इससे ट्रंप के राष्ट्रपति पद पर मंडरा रहा खतरा और बढ़ गया है. गौरतलब है कि कोहेन ने कल न्यूयॉर्क की अदालत में यह बयान ऐसे वक्त में दिया जब ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पॉल मैनफोर्ट को एक अन्य अदालत वित्तीय अपराध से जुड़े मामलों में दोषी ठहरा रही थी. ट्रंप के वकील को कोर्ट ने माना दोषी ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने कल अदालत में कई मामलों में अपना दोष स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने बॉस के कहने पर दो महिलाओं को धन दिया ताकि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों पर मुंह बंद रखें. कोहेन के अ...

महात्‍मा गांधी को सम्‍मानित करने के लिए अमेरिका में बदला जा सकता है कानून

न्यूयॉर्क:  अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि वह महात्मा गांधी को मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘कांग्रेसनल स्वर्ण पदक’ दिए जाने के लिए एक ऐतिहासिक कानून पेश करेंगी. दुनिया भर में नागरिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने की प्रेरणा देने के लिए महात्‍मा गांधी को यह सम्मान दिए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. न्यूयॉर्क से कांग्रेस सांसद कैरोलिन मालोनी ने 38वें भारत दिवस परेड में यह घोषणा की. भारत के स्वतंत्रता दिवस का वार्षिक जश्न मनाने के लिए इस दिन का आयोजन पिछले दिनों हुआ था. मालोनी ने परेड के दौरान बताया, “गांधी ने कई लोगों को प्रभावित किया जिन्हें न्याय के लिए उनके गैर हिंसक नेतृत्व के आधार पर पहले ही यह पदक मिल चुका है जैसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला को. यह सब कुछ महात्मा गांधी की शिक्षा पर आधारित था.” उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कानून बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगी और विश्वास जताया कि यह कानून सफल रहेगा. मालोनी ने कहा, ”गैर हिंसक विरोध के लिए महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह ने एक राष्ट्र और विश्व को प्रेरित किया. उनका उदाहरण हमें दूसरों की...

लादेन को मारने वाली टीम में शामिल विलियम मैकरावेन ने की ट्रंप की आलोचना

वॉशिंगटन :  आंतकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए जिस अमेरिकी नौसेना सील ने छापा मारा था, उसके कमांडर विलियम मैकरावेन ने सीआईए के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी हटाने की वजह से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है. ट्रंप के फैसले से गुस्साए मैकरावेन ट्रंप के इस फैसले से गुस्साए मैकरावेन ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी भी सुरक्षा मंजूरी खत्म की जाए. नौसेना के सेवानिवृत्त एडमिरल ने वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक खुले पत्र में ब्रेनन का बचाव करते हुए कहा कि वह जितने भी सरकारी अधिकारियों को जानते हैं, ब्रेनन उनमें सबसे अच्छे हैं. ब्रेनन पर भी टिप्पणी मैकरावेन ने कहा, ' अमेरिका की रक्षा करने के लिए कुछ ही अमेरिकियों ने ब्रेनन से ज्यादा काम किया है. जो उन्हें नहीं जानते हैं, उन लोगों को छोड़कर ब्रेनन की ईमानदारी और उनके चरित्र पर कभी किसी ने सवाल नहीं किया.' उन्होंने कहा, 'इसलिए अगर मेरी भी सुरक्षा मंजूरी हटाई जाए तो मैं इसे सम्मान समझूंगा ताकि मैं ऐसे लोगों की सूची में अपना नाम शामिल कर सकूं जिन्होंने आपके राष्ट्रपति शासन के खिलाफ बोला है.'

अमेरिकी मीडिया का डोनाल्ड ट्रंप को जवाब, कहा- 'हम लोगों के दुश्मन नहीं हैं'

न्यूयार्क :  अमेरिकी समाचार पत्र अपनी खबरों को फर्जी और पत्रकारों को जनता का दुश्मन बताए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध संपादकीय लिख रहे हैं. बोस्टन ग्लोब ने देश के अख़बारों को प्रेस के लिए खड़े होने और आज इस संबंध में संपादकीय प्रकाशित करने को कहा था. इसमें से कई संपादकीय कल से ही ऑनलाइन दिखने शुरू हो गए थे. ग्लोब के ओपेड संपादक मार्जोरी प्रिचर्ड के मुताबिक, करीब 350 समाचार संगठनों ने इसमें शामिल होने की बात कही है. सेंट लुईस में पोस्ट डिस्पैच ने संवाददाताओें से ‘सच्चा देशभक्त’ बनने का आह्वान किया. द शिकागो सन-टाइम्स ने बताया कि यह माना जा रहा है कि अधिकांश अमेरिकी जानते हैं कि ट्रंप अनर्गल बात कर रहे हैं. एनसी ऑब्जर्वर के फयेट्टेविल ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रंप रूक जाएंगे लेकिन हम ज्यादा उम्मीद लगा कर नहीं बैठे हैं. नार्थ कैरोलिना के समाचारपत्र ने कहा, ‘‘इसके बजाए, हम उम्मीद करते हैं कि सभी राष्ट्रपति समर्थक अहसास करेंगे कि वह क्या कर रहे हैं. वह जो चाह रहे हैं इसके लिए वास्तविकता से छेड़छाड़ कर रहे हैं.’’ कुछ समाचार पत्रों ने अपने मामले को बताने के ...

अमेरिका : 100 लोगों पर लगा अवैध रूप से घुसने का आरोप, कई भारतीय शामिल

न्यूयार्क :  अमेरिकी सीमा गश्त और आव्रजन अधिकारियों ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने और रहने वालों के खिलाफ अलग अलग कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं. अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघनन मामले में हुई गिरफ्तारी अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियान (ईआरओ) के संघीय अधिकारियों ने पांच दिन की कार्रवाई के दौरान अमेरिकी आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने पर ह्यूस्टन इलाके में 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या का ब्योरा नहीं दिया है. भारत समेत इन देशों के नागरिक भी गिरफ्तार आईसीई ने एक बयान में बताया कि इस अभियान में होंडुरास, एल साल्वाडोर, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और तुर्की के नागरिकों को पकड़ा गया है. एजेंसी ने बताया कि अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के खिलाफ अवैध रूप से प्रवेश और निर्वासन के बाद दोबारा अवैध तरीके से प्रवेश के लिए संघीय आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से चीन में धमाल मचाएंगी मुंबइया फिल्में, हॉलीवुड की कर देंगी छुट्टी

नई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के साथ शुरू किए गए ट्रेड वार का फायदा भारत की फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड को मिल सकता है. चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रेड वार के चलते चीन हॉलीवुड फिल्मों पर अंकुश लगा सकता है, जिससे वहां कारोबार और रोजगार पर असर पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम से भारतीय सिनेमा के लिए चीन में नए अवसर खुल जाएंगे. चाइनीज अकेडमी ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड एंड इकनॉमिक कॉपरेशन के रिसर्च फैलो बाई मिंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा, 'अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक टकराव और अमेरिकी फिल्मों के लेकर चीनी दर्शकों के उत्साह में कमी के कारण यहां भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बहुत अधिक संभावनाएं हैं.' एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग चाहिए कि वो चीनी दर्शकों को प्रभावित करने के लिए अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव का फायदा उठाए. अपार संभावनाएं  बीजिंग में हर साल हॉलीवुड की 34 फिल्में रिलीज होती हैं. इन फिल्मों से आमदनी पिछले साल 22.3 प्रतिशत बढ़कर 8.6 अरब डॉलर हो गई थी. इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि भारतीय फि...

अमेरिका में रेस्त्रां मालिक ने सरकारी प्रवक्ता से कहा- ट्रंप के साथ काम करती हो, बाहर निकलो

वाशिंगटन :  व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स को ट्रंप प्रशासन में काम करने का हवाला देते हुए वर्जीनिया स्थित एक रेस्त्रां की मालिक ने अपने यहां सेवाएं देने से मना करते हुए उन्हें बाहर चले जाने को कहा. शुक्रवार को एक फेसबुक यूजर ने खुद को वर्जीनिया के द रेड हेन रेस्त्रां का वेटर बताते हुए कहा कि उन्होंने सैंडर्स को सिर्फ ‘दो मिनट की सेवा’ दी और उसके बाद सारा और उनके साथ आए लोगों को बाहर जाने को कह दिया गया. सैंडर्स ने शनिवार को ट्वीट करके इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “'शनिवार रात मुझे लेक्सिंग्टन में स्थित रेड हेन रेस्त्रां ने वहां से बाहर निकाल दिया, क्योंकि मैं ट्रंप प्रशासन में काम करती हूं. मैं विन्रमतापूर्वक वहां से निकल गई.” Sarah Sanders  ✔ @PressSec Last night I was told by the owner of Red Hen in Lexington, VA to leave because I work for @ POTUS and I politely left. Her actions say far more about her than about me. I always do my best to treat people, including those I disagree with, respectfully and will continue to do so 8:23 PM - Jun 23, 2018 इस रेस्त्रां की मा...