Skip to main content

अमेरिका में रेस्त्रां मालिक ने सरकारी प्रवक्ता से कहा- ट्रंप के साथ काम करती हो, बाहर निकलो

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स को ट्रंप प्रशासन में काम करने का हवाला देते हुए वर्जीनिया स्थित एक रेस्त्रां की मालिक ने अपने यहां सेवाएं देने से मना करते हुए उन्हें बाहर चले जाने को कहा. शुक्रवार को एक फेसबुक यूजर ने खुद को वर्जीनिया के द रेड हेन रेस्त्रां का वेटर बताते हुए कहा कि उन्होंने सैंडर्स को सिर्फ ‘दो मिनट की सेवा’ दी और उसके बाद सारा और उनके साथ आए लोगों को बाहर जाने को कह दिया गया.

सैंडर्स ने शनिवार को ट्वीट करके इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “'शनिवार रात मुझे लेक्सिंग्टन में स्थित रेड हेन रेस्त्रां ने वहां से बाहर निकाल दिया, क्योंकि मैं ट्रंप प्रशासन में काम करती हूं. मैं विन्रमतापूर्वक वहां से निकल गई.”






Sarah Sanders @PressSec




Last night I was told by the owner of Red Hen in Lexington, VA to leave because I work for @POTUS and I politely left. Her actions say far more about her than about me. I always do my best to treat people, including those I disagree with, respectfully and will continue to do so









इस रेस्त्रां की मालिक स्टेफनी विल्किंन्सन ने कहा, “सारा का काम मेरे व्यवहार से ज्यादा कुछ कहता है. मैं हमेशा लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करती हूं, यहां तक कि उन लोगों के साथ भी, जिनसे मैं सहमत नहीं रहती हूं. और आदर के साथ ऐसा करना जारी रखूंगी.”









Brennan Gilmore @brennanmgilmore






And btw, the food at @RedHenLex is incredible.











Brennan Gilmore @brennanmgilmore







Also,








स्टेफनी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि वह राष्ट्रपति की ‘क्रूर नीतियों’ का बचाव करने वालों को स्वीकार नहीं कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि उनके अधिकतर कर्मचारी समलैंगिक हैं और सारा सैंडर्स ने सशस्त्र बलों से किन्नरों को अलग रखने की ट्रंप की इच्छा का बचाव किया था. उन्होंने कहा कि प्रवासी अभिभावकों से उनके बच्चों को अलग कर देने की ट्रंप की नीतियों का प्रवक्ता द्वारा बचाव किये जाने से वह हतप्रभ रह गईं.

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि रेस्त्रां के कुछ मानक हैं, जिनका पालन करना चाहिए जैसे कि इमानदारी, दया और सहयोग. दरअसल अमेरिका में इससे पहले भी हाल ही में आंतरिक सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नीलसन को रेस्त्रां में प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा था. Input : Bhasha

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...