गुयाना (वेस्टइंडीज) : कप्तान हरमनप्रीत कौर (103) के तूफानी शतक और जेमिमाह रॉड्रिगेज (59) के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारत ने आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर बना लिया. भारत ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया. हरमनप्रीत कौर का यह पहला टी-20 शतक है. उनके अलावा रॉड्रिगेज ने 45 गेंदों पर सात चौके लगाए. जेमिमाह रॉड्रिगेज का यह चौथा अर्धशतक है. तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया. टी-20 में शतक बनाने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. 29 साल की हरमनप...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.