आशुतोष का AAP पर पहला बड़ा हमला, कहा- 'चुनाव में पार्टी ने मुझे मेरा सरनेम जोड़ने के लिए मजबूर किया'
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद आशुतोष ने पहली बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली इस पार्टी पर खुलेआम हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जब उन्हें चांदनी चौक से बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा था, तब उन पर अपने नाम के आगे 'सरनेम' लगाने का दवाब बनाया गया था, जबकि उन्होंने अपने 23 साल के पत्रकारिता करियर में ऐसा कभी नहीं किया. उन्होंने इसे पार्टी की वोटबैंक और कास्ट की पॉलिटिक्स बताया. आशुतोष ने ट्वीट कर 'आप' पर निशाना साधा. 53 वर्षीय पूर्व आप नेता ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'मेरे पत्रकारिता के 23 सालों के करियर में किसी ने मेरी जाति और सरनेम नहीं पूछा. सभी मुझे मेरे नाम से जानते हैं. लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में जब मुझे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलवाया गया तो मेरे विरोध के बावजूद मेरे सरनेम का उल्लेख किया गया था. बाद में मुझे कहा गया कि सर आप जीतोगे कैसे, आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं'. ashutosh ✔ @ashutosh83B In 23 years of my journalism, no one asked my caste, surname. Was known by...