Skip to main content

PM मोदी के चाय वाले किस्से पर आप नेता आशुतोष ने कसा तंज, तो लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (10 अगस्त 2018) को वर्ल्ड बायोफ्यूल डे के मौके पर कचरे से बायोफ्यूल बनाने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में उन्होंने वैकल्पिक माध्यमों से बिजली बनाने, प्रदूषण को कम करने, वैकल्पिक ऊर्जा का प्रसार करने की अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया. नई दिल्ली में कार्यक्रम में उन्होंने एक किस्सा सुनाया. ये किस्सा एक चायवाले का था, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह वह नाले में पाइप डालकर चाय बनाता था. इसके बाद कई लोगों ने उन्हें इस बात पर ट्रोल करने की कोशिश की है. ऐसा ही एक ट्वीट आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने किया.

इसी मुद्दे पर आशुतोष ने ट्वीट करते हुए लिखा, अभी अभी मुझे पता चला है कि देश में गैस की समस्या खत्म हो गई है. एक महान वैज्ञानिक ने एक नायाब आविष्कार किया है.






आशुतोष के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा. कुछ लोगों ने उन्हें उन स्टोरीज का उदाहरण देकर बताया कि ऐसा देश में हो रहा है. वह इस बारे में पहले पढ़ें फिर उस पर कोई कमेंट करें.















 ये था चाय का किस्सा...








पीएम मोदी ने पहला किस्सा नाले से निकलने वाली गैस से चाय बनाने का सुनाया. ये किस्सा छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है. इस चायवाले को छत्तीसगढ़ की सरकार पुरस्कृत भी कर चुकी है.  पीएम ने कहा, 'मैंने एक बार अखबार में पढ़ा था, किसी छोटे से नगर में एक नाले के पास कोई चाय का ठेला लेकर खड़ा रहता था और चाय बेचता था. जब चाय बनाने की बात आती है तो मेरा ध्यान थोड़ा जल्दी जाता है (इस पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए हंस पड़े).' पीएम ने आगे कहा, 'वहीं पर गंदी नाली चलती थी. उसके दिमाग में एक विचार आया. स्वाभाविक है कि गंदी नाली में गैस भी निकलती है. दुर्गंध भी आती थी. उसने एक बर्तन को उल्टा करके, उसमें छेद करके एक पाइप डाल दिया और जो गटर से गैस निकलती थी उसे अपने चाय के ठेले पर ले लिया. इसके बाद वह इसी गैस से चाय बनाने लगा. सिंपल सी टेक्नोलॉजी है.'

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...