Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनंत कुमार

आज बेंगलुरु में होगा बीजेपी नेता अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार, बड़े नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली :  बीजेपी के दिग्‍गज नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार आज (13 नवंबर) बेंगलुरु में किया जाएगा. मंगलवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर पहले बेंगलुरु स्थित बीजेपी मुख्‍यालय में अंतिम दर्शनों लिए रखा जाएगा. इसके बाद उनका अंतिम संस्‍कार मंगलवार शाम को चामराज पेट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. वरिष्ठ नेता के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. अनंत कुमार के अंतिम संस्‍कार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हिस्‍सा लेने की भी संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में अनंत कुमार के परिवार से भेंट की और अपने सहयोगी को अंतिम विदाई दी. बता दें कि अस्पताल ने बताया था कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता का सोमवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे. बेंगलुरू दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में रविवार देर रात करीब दो बजे अंतिम स...

अनंत कुमार के निधन पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- 'उन्हें भूला नहीं जा सकता'

    नई दिल्ली:  केंद्रीय संसदीय और उवर्रक मंत्री अनंत कुमार का रविवार देर रात करीब दो बजे निधन हो गया है. वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे. उनको फेफड़ों का कैंसर और इंफेक्‍शन था. अंतिम दर्शन के लिए अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को आज बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. बीजेपी के फायरब्रांड नेता रहे अनंत कुमार के निधन से बीजेपी नेता शोक में हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्र सरकार के उर्वरक एवं रसायन तथा संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री अनंत कुमार जी के निधन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई. श्री अनंत कुमार जी एक लोकप्रिय नेता थे. उनका जनता से गहरा जुड़ाव था.' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'उन्होंने सरकार व संगठन में अपने दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. श्री अनंत कुमार जी की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं शोकाकुल परिवार के प्रत...

अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, हो सकती है विशेष कैबिनेट मीटिंग

नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बीजेपी के दिग्‍गज नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे. वह वहां अनंत कुमार के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही बेंगलुरु में उनके अंतिम संस्‍कार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. इसके अलावा दिल्‍ली में अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 10 बजे विशेष कैबिनेट बैठक भी हो सकती है. उनके निधन पर कर्नाटक में तीन दिन का राष्‍ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है. बता दें कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन बीती रात दो बजे हुआ है. कर्नाटक में बीजेपी को स्‍थापित करने वाले अनंत कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे अनंत कुमार पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे. तबीयत बिगड़ने पर श्री शंकर कैंसर अस्‍पताल और रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा था. उनको फेफड़ों का कैंसर और इंफेक्‍शन था. अंतिम दर्शन के लिए अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को आज बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. फोटो ANI अनंत कुमार बेंगलुरू दक्षिण से छह बार लोकसभा सांसद रहे. बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद वह मई, 2014 में केंद्रीय रसायन औ...

कर्नाटक: BJP नेता अनंत कुमार के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक, झुका रहेगा तिरंगा

    नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. अनंत कुमार के निधन के बाद से पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के नेता नेता काफी दु:खी हैं. इसी के साथ विपक्ष के नेताओं ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. वरिष्ठ नेता के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे बीजेपी नेता अनंत कुमार कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे. वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे. राष्ट्रीय शोक के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में राष्ट्रध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है. अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, हो सकती है विशेष कैबिनेट मीटिंग बता दें कि अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे के बाद बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड पर रखा जाएगा, जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे पाएंगे. बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे. बेंगलुर...

RSS विचारक रहे अनंत कुमार, संयुक्‍त राष्‍ट्र में कन्‍नड़ में बोलने वाले पहले राजनेता थे

बेंगलुरू:  कर्नाटक में बीजेपी को हाशिए से मुख्‍यधारा की सियासत में स्‍थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले अनंत कुमार (59)का बीती रात कैंसर की बीमारी से निधन हो गया. कहा जाता है कि लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्‍पा के साथ मिलकर कर्नाटक में बीजेपी को सत्‍ता तक पहुंचाने में अनंत कुमार की अहम भूमिका रही. इन नेताओं के प्रयासों का ही नतीजा था कि कर्नाटक के रूप में दक्षिण में पहली बार बीजेपी का 'कमल' खिला. हालांकि ये भी कहा जाता है कि जब येदियुरप्‍पा कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बने तो दोनों नेताओं के बीच गहरे मतभेद भी उभरे. 1.  22 जुलाई, 1959 को बेंगलुरू में एचएन नारायण शास्‍त्री और मां का नाम गिरिजा शास्‍त्री के घर अनंत कुमार का जन्‍म हुआ. उन्‍होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से बीए और एलएलबी की डिग्री ली. 2.  शुरुआत से ही आरएसएस की विचारधारा से जुड़े प्रखर विचारक और संगठनकर्ता अनंत कुमार इसकी छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के भी सदस्‍य रहे. बेंगलुरू दक्षिण से छह बार लोकसभा सांसद रहे अनंत कुमार पहले ऐसे राजनेता थे जिन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र में कन्‍नड़ भाषा में संबोधन किया. ...