Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
आज बेंगलुरु में होगा बीजेपी नेता अनंत कुमार का अंतिम संस्कार, बड़े नेता होंगे शामिल
नई दिल्ली : बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार आज (13 नवंबर) बेंगलुरु में किया जाएगा. मंगलवार को सुबह उनका पार्थिव शरीर पहले बेंगलुरु स्थित बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शनों लिए रखा जाएगा. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम को चामराज पेट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा. वरिष्ठ नेता के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.
अनंत कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हिस्सा लेने की भी संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में अनंत कुमार के परिवार से भेंट की और अपने सहयोगी को अंतिम विदाई दी.
बता दें कि अस्पताल ने बताया था कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता का सोमवार तड़के बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे. बेंगलुरू दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में रविवार देर रात करीब दो बजे अंतिम सांस ली.
फोटो ANI श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद कुमार हाल ही में यहां लौटे थे. केन्द्रीय मंत्री के अंतिम समय में उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं. नायडू ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें एक ‘‘समर्पित राजनेता’’ बताया.
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि नायडू ने उन्हें ‘‘छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक वर्षों का साथी’’ बताया है. उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हू्ं. वह छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक कई वर्षों से मेरे सहयोगी थे। वह एक समर्पित राजनेता थे.’’
केन्द्रीय मंत्रियों रवि शंकर प्रसाद और चौधरी बिरेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने कुमार के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा विधि मंत्री प्रसाद ने कहा कि कुमार का असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. ‘‘मैंने एक मित्र खोया है.. हम सभी बहुत दुखी और शोकाकुल हैं.’’
इस्पात मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि कुमार दया और सेवा की प्रतिमूर्ति थे. दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवारजनों के साथ हूं. वहीं बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केन्द्रीय रसायनिक व उर्वरक तथा संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है.
राज्यपाल लाल जी टंडन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अपनी दूरदर्शी राष्ट्रवादी नीतियों, अद्भुत प्रशासनिक और सांगठनिक क्षमता तथा संसदीय मामलों की विशेषज्ञता के कारण भारतीय राजनीति में उनकी विशिष्ट पहचान थी. उन्होंने कहा कि अनंत जी के असामयिक निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है.
राज्यपाल ने दिवंगत नेता की आत्मा को चिरशांति तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस दारुण दुख को सहन करने के लिये धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कुमार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि. फोटो ANI नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कर्मठ एवं जुझारू राजनेता एवं प्रख्यात समाजसेवी थे. कर्नाटक की राजनीति में उनका अहम योगदान था. उन्हें हमेशा अच्छे कामों के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन दुखद है. उनके निधन से राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है.
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि कुमार के असामयिक निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रभावी प्रशासक और कुशल संगठनकर्ता खो दिया है. विद्यार्थी परिषद और भाजपा में काम करते हुए उनसे मेरा संबंध 40 साल का था. उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment