ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा कि हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. ब्रिस्बेन: भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही क्रिकेट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के साथ-साथ अपनी छवि का ख्याल भी रखेगी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने पहले टी20 मैच से एक दिन पहले यह संकेत दिए. फिंच ने कहा कि उनकी टीम हार्ड क्रिकेट खेलेगी, लेकिन स्लेजिंग से बचना चाहेगी. उधर, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम स्लेजिंग या ऐसी किसी विवादित चीजों की शुरुआत नहीं करेंगी, लेकिन अगर विरोधी टीम ऐसा करती है, तो टीम इंडिया पलटवार करने से नहीं चूकेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया बुधवार को गाबा मैदान पर पहला टी20 मैच खेलेंगे. एरॉन फिंच ने कहा, ‘हार्ड क्रिकेट खेलने का मतलब यह नहीं है कि आप मुंह से ज्यादा कुछ बोलो. यह आपकी शीरीरिक भाषा हो सकती है, क्रीज पर आपकी मौजूदगी हो सकती है, हाथ में आपके गेंद हो तब आप क्या करते हो, मैदान पर आप क्या करते हो. इस तरह की आक्रामकता को कड़ी क्रिकेट कहते हैं. मुंह से जो आप कहते हैं वह आसान होता है और यह समय के साथ चला जाता है.’ फिंच...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.