Skip to main content

Posts

Showing posts with the label एम्स

तीन महीने की बच्ची के दिल की सर्जरी के लिए AIIMS ने दी 2024 की तारीख, HCFI से मिली मदद

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (HCFI) की मदद से उसका ऑपरेशन अगले सप्ताह एक प्राइवेट अस्पताल में किया जाएगा. नई दिल्ली:  तीन महीने की नैन्सी की दिल की सर्जरी के लिए यहां एम्स ने फरवरी 2024 की तारीख दी थी लेकिन हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (HCFI) की मदद से उसका ऑपरेशन अगले सप्ताह एक प्राइवेट अस्पताल में किया जाएगा. एचसीएफआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नैन्सी के दिल में छेद है और उसकी तत्काल सर्जरी जरूरी है. बच्ची के पिता अजय कुमार के अनुसार उसे खांसी और सांस लेने संबंधी समस्या थी जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसे दिल संबंधी समस्या का पता चला. कई जांच होने के बाद उसके दिल में छेद होने की पुष्टि हुई अस्पताल के अधिकारियों ने फरीदाबाद निवासी नैन्सी के परिवार को सर्जरी के लिए एम्स ले जाने की सलाह दी. जिसके बाद अक्टूबर के मध्य में परिवार ने एम्स में उसे दिखाया. कई जांच होने के बाद उसके दिल में छेद होने की पुष्टि हुई और एम्स के डॉक्टरों ने इसके लिए सर्जरी की जरूरत बताई. पेशे से ड्राइवर कुमार ने कहा,‘उन्होंने हमसे 57 हजार रुपये जमा करने को कहा लेकिन लंबी प्रतीक...

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, AIIMS पहुंचे कई मंत्री

नई दिल्ली :  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई. एम्स ने अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. इसी बीच केंद्र सरकार के मंत्रियों का एम्स जाने का सिलसिला जारी है. एम्स के बाहर वाजपेयी के समर्थक भी जुटने लगे हैं. समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए एम्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था. मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय वाजपेयी का एक ही गुर्दा काम करता है. वाजपेयी की तबीयत का समाचार सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक रुके. मोदी के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी भी एम्स पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, अश्विनी कुमार चौबे, जितेंद्र सिंह, शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने एम्स जाकर उनका हालचाल जाना. सबसे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी वाजपेयी के स्वास...

सबसे पहले PMO को दी जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी, AIIMS कैंपस मेें हलचल बढ़ी

नई दिल्ली :  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 9 हफ्ते से भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को अचानक ज्‍यादा बिगड़ गई. थोड़ी ही देर में उनका हेल्‍थ बुलेटिन जारी किया जाने वाला है. इससे पहले अचानक एम्‍स के बाहर से भीड़ को हटा दिया गया और मीडियाकर्मियों को एम्‍स के अंदर आने के लिए कह दिया गया. एम्‍स के बाहर से पुलिस की तरफ से गाडि़यों को हटा दिया गया. सबसे पहले अटलजी के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को दी जाएगी. उधर, बीजेपी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. उधर, कृष्‍णा मेनन मार्ग स्थित वाजपेयी के आवास पर उनका परिवार और रिश्‍तेदार मौजूद हैं. एम्‍स की तरफ से जारी हेल्‍थ बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटों में पूर्व प्रधानमंत्री की तबियत ज्‍यादा बिगड़ गई है और उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया है. उनकी यूरिन इंफेक्‍शन और सांस लेने में तकलीफ की समस्‍या बढ़ गई है. इस वक्‍त एम्‍स में लालकृष्‍ण आडवाणी, अमित शाह, सुषमा स्‍वराज, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर, विजय गोयल और अन्‍य कई बड़े नेता एम्‍स में मौजूद ह...

इमरजेंसी के दौर में वाजपेयी की वह 3 लाइनें...और दीवानी हो गई थी जनता

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था. एम्स ने 15 अगस्त की रात एक बयान में कहा, ‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है. उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम करीब सवा सात बजे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे. मोदी के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का कुशक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे. रात में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, जितेन्द्र सिंह, हर्षवर्द्धन और शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता और मंत्री अस्तपाल गये थे. इससे पहले केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी वाजपेयी का हाल जानने अस्पताल गयी थीं. मधुमेह से ग्रस्त वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है. 2009 में उन्हें आघात आ...

क्या आप जानते हैं अटल बिहारी वाजपेयी ने अंतिम बार भाषण कहां दिया?

नई दिल्ली:  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है. दिल्ली AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी सहित कई कैबिनेट मंत्री पहुंच चुके हैं. ऐसे वक्त में इस जनप्रिय नेता के स्वस्थ्य होने की देशभर में कामना की जा रही है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता वाजपेयी एक-दो साल नहीं करीब 8 साल से बिस्तर पर हैं. अपनी ओजस्वी आवाज शानदार भाषण शैली को लेकर जनता को बीच लोकप्रिय वाजपेयी साल 2005 में आखिरी बार किसी जनसभा को संबोधित किया था. यह जनसभा मुंबई के शिवाजी पार्क में हुई थी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रजत जयंती समारोह में उन्होंने आखिरी बार जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद वे दोबारा कभी भी किसी जनसभा में नहीं बोले. इस जनसभा में वाजपेयी ने सबसे छोटा भाषण दिया था. उन्होंने पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी और प्रमोद महाजन को राम-लक्ष्मण की जोड़ी करार दिया था. इस जनसभा में उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी. वाजपेयी उस वक्त भी लखनऊ से सांसद थे. हालांकि खराब तबीयत की वजह से वो लोकस...

जब वाजपेयी की आलोचना से 'आहत' हो गए थे मनमोहन सिंह, देने जा रहे थे इस्तीफा

नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में लाइफा सपोर्ट पर हैं. बेहद नाजुक हालत से गुजर रहे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स में नेताओं को तांता लगा हुआ है. देशभर में लोग उनके स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के लंबे राजनीतिक करियर से जुड़ी कई बातें हैं. हम आपको वाजपेयी के नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिए गए भाषण से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं. साल 1991 की बात है. केंद्र में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार थी. इस सरकार में डॉक्टर मनमोहन सिंह वित्तमंत्री थे. मनमोहन सिंह देश में आर्थिक उदारीकरण से जुड़े फैसल ले रहे थे. इसी को ध्यान में रखकर मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया था. उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे. मनमोहन सिंह ने अपना बजट भाषण संपन्न किया तो नेता प्रतिपक्ष होने के नाते अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना भाषण दिया. इस भाषण में वाजपेयी ने मनमोहन सिंह की ओर से पेश किए गए बजट की जमकर आलोचना की. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वाजपेयी की आलोचना से मनमोहन सिंह आहत हो गए थे. आलम यह था कि उन्होंने तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव को इस्तीफा देने तक के ब...

वाजपेयी की हालत स्थिर, संक्रमण के इलाज तक एम्स में ही रहेंगे

अपनी कविताओं और भाषणों से लोगों को मोह लेने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सोमवार दोपहर से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. रुटीन चेकअप के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को एम्स लाया गया था, जहां पर उनका डायलिसिस हुआ. बताया जा रहा है कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन है. मंगलवार दोपहर एम्स की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. बड़े अपडेट्स - 12.00 PM:  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत पर एम्स की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है. एम्स ने कहा है कि अटल जी की तबीयत स्थिर है. जो इलाज चल रहा है उसपर वह रिस्पॉन्ड कर रहे हैं. एम्स की ओर से कहा गया कि जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं होती है वह अस्पताल में ही रहेंगे. 11.10 AM:  सूत्रों की मानें तो अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. डायलिसिस होने के बाद यूरिन पास हुआ है, हालांकि अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि आज भी अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स से छुट्टी मिलने के आसार कम हैं. वहीं कृत्रिम श्वास सपोर्ट को फिलहाल हटा लिय...