Skip to main content

इमरजेंसी के दौर में वाजपेयी की वह 3 लाइनें...और दीवानी हो गई थी जनता

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था. एम्स ने 15 अगस्त की रात एक बयान में कहा, ‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है. उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम करीब सवा सात बजे वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे. मोदी के अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का कुशक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे. रात में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, जितेन्द्र सिंह, हर्षवर्द्धन और शाहनवाज हुसैन सहित कई नेता और मंत्री अस्तपाल गये थे. इससे पहले केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी वाजपेयी का हाल जानने अस्पताल गयी थीं. मधुमेह से ग्रस्त वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है. 2009 में उन्हें आघात आया था, जिसके बाद उन्हें लोगों को जानने-पहचानने की समस्याएं होने लगीं. बाद में उन्हें डिमेशिया की दिक्कत हो गयी.

वाजपेयी देश के जननेता माने जाते हैं. वे उन चंद नेताओं में से एक हैं, जिन्हें सुनने के लिए जनता की भारी भीड़ उमड़ती रही है. हिन्दी पर जबरदस्त पकड़ होने के चलते वे भाषणों में ऐसे-ऐसे शब्दों का प्रयोग करते जिसपर जनता दीवानी हो जाती थी. नेता प्रतिपक्ष का मौका हो, बतौर प्रधानमंत्री, संयुक्त राष्ट्र में भारत के वक्ता हों, हर मौकों पर अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने भाषणों से दिल जीतने का काम किया है. वे अपने भाषणों में मौके के हिसाब से शब्द प्रयोग करते.

साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी. विपक्षी दलों के नेताओं ने जोर-शोर से इसका विरोध किया था. भारी विरोध के बीच इंदिरा गांधी को झुकना पड़ा था और 1977 में चुनाव का ऐलान किया गया था. इमरजेंसी खत्म होने पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में अटल बिहारी वाजपेयी भी पहुंचे थे. भाषण देने के लिए वे जैसे ही मंच पर खड़े हुए वहां 'इंदिरा गांधी मुर्दाबाद' और अटल बिहारी जिंदाबाद के नारे लगने लगे.

अटल बिहारी वाजपेयी ने भीड़ को शांत रहने का इशारा किया. इसके बाद अपने खास अंदाज में थोड़ी देर शांत रहने के बाद कहा- 'बाद मुद्दत मिले हैं दीवाने.' इसके बाद वे फिर से शांत हो गए और अपनी आंखें मूंद ली. इसके बाद खचाखच भरे रामलीला मैदान में भीड़ दीवानी हो गई. पूरे वातावरण में जिंदाबाद का नारा गूंजायमान हो रहा था. इसके बाद वाजपेयी ने एक बार फिर से आंखें खोली और भीड़ को शांत रहने का इशारा किया. इसके बाद कहा- 'कहने सुनने को बहुत हैं अफसाने.' एक बार फिर से भीड़ नारे लगाने लगी. फिर वाजपेयी ने कहा- 'खुली हवा में जरा सांस तो ले लें, कब तक रहेगी आजादी भला कौन जाने.'

इन तीन पंक्तियों में ही वाजपेयी ने इमरजेंसी खत्म होने की सारी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी. इसके बाद भीड़ ने इतने नारे लगाए कि वाजपेयी को कुछ और कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी. देश ने देखा कि वाजपेयी कितने करिश्माई नेता हैं. जनता किस कदर उन्हें सुनना चाहती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...