Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कर्नाटक चुनाव 2018

मंत्रालय को दी रिपोर्ट में DGCA ने माना, क्रैश की कगार पर था राहुल गांधी का विमान

नई दिल्ली:   नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए)  ने कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी  को लेकर एक ऐसी जानकारी दी है जो चिंताजनक है. डीजीसीए ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी बाल-बाल बचे थे. केंद्र सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 अप्रैल को राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करने के लिए चार्टर्ड विमान में बैठकर उड़ान भरी थी. राहुल गांधी ने सुपर लग्जरी 10 सीटर दसौल्ट फाल्कन 2000 विमान से दिल्ली से हुबली के लिए उड़ान भरी थी. इस चार्टर्ड विमान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर चार्टर्ड विमान लैंडिंग में 20 सेकेंड की भी देरी होती तो परिणाम गंभीर हो सकते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीजीसीए की रिपोर्ट में साफ तौर से कहा गया है कि राहुल गांधी का चार्टर्ड विमान क्रैश हो सकता था. बताया गया है कि तकनीकी खराबी के चलते राहुल गांधी का चार्टर्ड विमान अचानक एक तरफ झुकने लगा था और उसमें से आवाज आ रही थी. जबकि पायलट को विमान को ऑटो मोड पर उड़ा रहा था. इस घटना के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राहुल गांध...

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की ताकत बढ़ी, बीजेपी से प्रतिष्ठित जयनगर सीट छीनी

नई दिल्‍ली:  कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर बुधवार (13 जून) को काउंटिंग के बाद कांग्रेस उम्‍मीदवार सौम्‍या रेड्डी ने यहां जीत दर्ज की है. मतगणना बुधवार सुबह शुरू हुई थी. इस सीट पर 11 जून को मतदान हुआ था.  कर्नाटक विधानसभा  के लिए 12 मई को प्रदेश भर में चुनाव कराये गए थे. लेकिन बीजेपी प्रत्याशी बीएन विजयकुमार के निधन के बाद जयनगर में चुनाव टाल दिया गया था. विजयकुमार इस सीट से विधायक थे. जयनगर सीट पर 11 जून को मतदान में करीब 55 प्रतिशत वोट पड़े थे. इस सीट पर बीजेपी ने विजयकुमार के भाई बीएन प्रहलाद को खड़ा किया था. वहीं सौम्‍या वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं. चुनाव से पहले जेडी(एस) ने 5 जून को अपने प्रत्याशी को मैदान से हटा लिया और अपने सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी  कांग्रेस  को समर्थन दिया. मतगणना केन्द्र के भीतर और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. काउंटिंग पूरी होने के पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया था.  डेक्‍कन क्रॉनिकल  के मुताबिक सुबह 10 बजे तक की काउंटिंग में सौम्‍या ने प्रह्लाद पर अच्‍छी बढ़त बना ली थी. चुनाव...