Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chief minister

नीतीश से उठा समाज का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा जीत का अंतिम विकल्‍प: जितेंद्र नाथ

    नई दिल्‍ली:  राजनैतिक महात्‍वाकांक्षाओं के चलते बिहार में एनडीए के दो प्रमुख घटक दल आमने-सामने आ खड़े हुए हैं. आलम यह है कि एनडीए में शामिल राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी ने मुख्‍यमंत्रीनीतीश कुमार के खिलाफ सीधे तौर पर मोर्चा खोल दिया है. राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता जितेंद्र नाथ ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार का धानुक, कुर्मी और कुशवाहा समाज अपनी उपेक्षा से बेहद नाराज है. आगामी लोक सभा चुनावों में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को चेहरा बनाकर बिहार में चुनाव लड़ा जाता है तो एनडीए को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा हालात में उपेंद्र कुशवाहा ही ऐसे नेता हैं, जो सभी वर्गों को साथ में लेकर बिहार में एनडीए को बड़ी जीत दिला सकते हैं. कुशवाहा सम्‍मेलन में दिखा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का डर राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और प्रवक्‍ता जितेंद्र नाथ ने जी-डिजिटल से बातचीत में कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि कुर्मी, धानुक और कुशवाहा समाज उनसे बेहद नाराज है. इसका...

LIVE: 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, पूछेंगे कई सवाल

नई दिल्ली:  बीजेपी  के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय मंगलवार (28 अगस्त) को आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है. देश के लगभग 15 राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. बैठक में पीएम मोदी और राज्यों के सीएम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं. आज होने वाली यह बैठक कई मायनों में खास है, साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ , मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अमित शाह आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह पिछले लोकसभा, विधानसभा और उपचुनावों में राज्यों में पार्टी का क्या प्रदर्शन था. इसके बारे में मुख्यमंत्रियों से जानकारी ले सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया जाएगा.  बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. आगामी आम चुनाव...

गौरव यात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद शुरू हुआ कांग्रेस और BJP के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर

नई दिल्‍ली:  मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान पीपाड़ में हुई पत्‍थरबाजी की घटना के बाद राजस्‍थान में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने जहां एक ओर इस घटना के लिए सीधे तौर पर राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सियासी चाल बताया है. पत्‍थरबाजी की घटना पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से हिंसा की निंदा करती आई है. बीजेपी ने राजनैतिक फायदा उठाने और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह चाल खुद चली है. पथराव करने वालों में न ही कोई कांग्रेसी था न ही भाजपाई मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता लंबे समय से धरना कर रही है. इस धरने में न ही कोई कांग्रेसी है और न ही कोई भाजपाई है. उन्‍होने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता ने भूख हड़ताल की, कई बार बंद का आयोजन भी किया. बावजूद इसके, बीजेपी की वसुंधरा राजे सरक...