Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिहार एवं झारखंड

झारखंडः विधायक ढुल्लू महतो पर बीजेपी महिला नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी महिला नेत्री ने बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री के आरोपों को खारिज करते हुए, महिला नेत्री पर ही संगीन आरोप लगा दिया है. धनबादः  बीजेपी  महिला नेत्री ने बीजेपी विधायक  ढुल्लू महतो  पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेत्री कमला देवी ने विधायक ढुल्लू महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. हालांकि बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री के आरोपों को खारिज करते हुए, महिला नेत्री पर ही संगीन आरोप लगा दिया है. विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री कमला देवी पर पार्लर की आढ़ में गलत काम में संलिप्त होने का आरोप लगाया है. उन्होंने महिला नेत्री पर आरोप लगाया है कि वह पू्र्व में भी कई लोगों पर रेप और छेड़खानी के मामले में फंसाने का काम करती है. वहीं, विधायक ढुल्लू महतो ने गिरिडीह सांसद सहित अन्य विरोधियों पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है. इसके अलावा ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री कमला देवी पर भी पार्लर की आड़ में गलत काम करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि बीजेपी की महिला नेत्री कमला देवी ने बीते गुरुवार को विधायक ढुल्लू महतो पर...

गोवा में शुरू हुआ बिहार महोत्सव, शारदा सिन्हा के लोकगीत से लोग हुए मंत्रमुग्ध

गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा में बिहार महोत्सव का आगाज हो गया. गोवा/पटनाः  बिहार  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा कला संस्कृति निदेशालय  गोवा  के तत्वावधान में गोवा की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले फोंडा में बिहार महोत्सव का आगाज हो गया. सांस्कृतिक केंद्र राजीव गांधी कला केंद्र में बुधवार की शाम इसका शुभारंभ गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर लोकगायिका  शारदा सिन्हा  ने अपने लोकगीतों से सबका मन मोह लिया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए गोवा की राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और उसमें कोई अंतर नहीं है. इस आयोजन में भारतीय संस्कृति की मानवीय मूलक झलक दिखती है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि गोवा में बिहार महोत्सव के आयोजन से गोवा के साथ दुनिया भर के लोगों के सामने हमें बिहार की ब्रांडिंग का अवसर मिला है. बिहार महोत्सव 2018 का आगाज पद्मभूषण शारदा सिन्हा की लोकप्रिय आवाज में लोकगीत के साथ हुआ जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए. इसके बाद बिहार के ...

तलाक मामला : राबड़ी देवी से मुलाकात के बाद रोते हुए घर से बाहर निकलीं ऐश्वर्या की मां

माना जा रहा है कि ऐश्वर्या का परिवार तेजप्रताप की तलाक की जिद्द के आगे बेहद परेशान है. पटना :  बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  तेजप्रताप यादव  के द्वारा तलाक की अर्जी दायर करने के बाद पूरा लालू परिवार परेशान है. सभी इस तलाक को टालने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की मां पूर्णिमा दास ने भी पटना आवास पर  राबड़ी देवी  से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, पटना के 10, सर्कुलर रोड पर हुए इस मुलाकात के बाद वह रोते हुए वहां से बाहर निकलीं. आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले  मामले में पेशी के लिए राबड़ी देवी रविवार को दिल्ली के लिए निकलीं. तेजस्वी यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजप्रताप यादव को मनाने की एक कोशिश हो सकती है. राबड़ी देवी अपने बड़े बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सकती हैं. माना जा रहा है कि ऐश्वर्या का परिवार तेजप्रताप की तलाक की जिद्द के आगे बेहद परेशान है. शनिवार को पूर्णिमा रॉय ने राबड़ी देवी से मिलकर हालात को संभालने की कोशिश की. लेकिन राबड़ी आवास से लौटने के दौरान पूर्णिमा रॉय की आंखों में आंसू थे. लालू ...

बिहार: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर कूर्की की कार्रवाई शुरू, अब तक नहीं किया सरेंडर

आज पुलिस ने मंजू वर्मा पर कूर्की की कार्रवाई शुरू कर चुकी है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. बेगूसराय: आर्म्स एक्ट मामले में  बिहार सरकार  की पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  पिछले कई महीनों से फरार चल रही है. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के घर पर कूर्की की कार्रवाई शुरू की है. कूर्की करने के लिए एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है. साथ ही आपको बता दें कि कई थानों की पुलिस, कई डीएसपी और पुलिस बल मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित घर पर पहुंची कुर्की की कार्रवाई शुरू की है. इसके पहले आज ही पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेम...

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा - 'हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली है JDU'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. पटना:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जारी घमासान के बीच  उपेंद्र कुशवाहा  आज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक करेंगे. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंच चुके हैं और यहां उन्होंने मीडिया से बात की और  जनता दल युनाइटेड  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली हुई है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी अमित शाह से कोई मुलाकात नहीं हुई है और साथ ही राहुल गांधी से मुलाकातों की खबरों को उन्होंने गलत बताया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें  आ रही थी कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को बाहर रखकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट...

बेगूसराय: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के घर ढोल-नगाड़े बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

 आज पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास इश्तेहार चिपकाया है. इतना ही नहीं पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. बेगूसराय:  मुजफ्फरपुर रेप केस  मामले में  बिहार सरकार  की पूर्व मंत्री  मंजू वर्मा  पिछले कई महीनों से फरार चल रही हैं. इसी मामले में आज पुलिस ने मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास इश्तेहार चिपकाया है. इतना ही नहीं पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह इश्तेहार आर्म्स एक्ट मामले में चिपकाया गया है. साथ ही आपको बता दें कि गुरुवार को उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, डीजीपी केएस द्विवेदी ने दावा किया है कि पुलिस आम अपराधी की तरह मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट के आदेश के बिना छापेमारी कर रहे हैं.  मंजू वर्मा के खिलाफ मंझौल अनुमंडल न्यायालय से इस्तेहार व कुर्की वारंट का आदेश शुक्रवार को दिया गया था. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, 'हम आश्चर्यचकित हैं कि एक महीने से भी अधिक समय हो गया और पुलिस पूर्व मंत्री के बारे में पता नहीं लगा पाई....

बिहार : NDA ने 'बागी' उपेंद्र कुशवाहा को दिया 'बड़ा झटका', एक भी सीट नहीं दी जाएगी- सूत्र

नई दिल्‍ली/पटना (शैलेंद्र कुमार)  :  आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो एनडीए में  उपेंद्र कुशवाहा  को हटाकर यानि रालोसपा को गठबंधन से बाहर रख यह सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए ने माना है कि अब कुशवाहा अब साथ नहीं रहेंगे. इस फॉर्मूले के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा 17-17 सीटों पर लड़ेंगे, जबकि छह सीटें रामविलास पासवान के नेतृत्‍व वाली लोजपा को दी जाएंगी. सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर फॉर्मूला तय कर लिया गया है और अब बस इसके ऐलान का इंतजार है. दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन में रालोसपा की तरफ से साफ तौर पर बिखराव दिख रहा है, क्‍योंकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्‍होंने इसी सोमवार को विपक्षी नेता शरद यादव से मुलाकात भी की, जिसके बाद राजग के घटक जदयू ने भाजपा से कहा था कि वह केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकारों के खिलाफ कुशवाहा के अभियान का ‘‘संज्ञान ले.’’ कुशवाहा की शरद यादव से इस मुलाकात के बाद...

खेसारीलाल यादव के बाद अब पवन सिंह पर हुआ हमला, सामने आया हंगामे का VIDEO

बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए. नई दिल्ली:  भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह  के गाने और फिल्मों के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. भोजपुरी दर्शकों के बीच पवन सिंह का नाम बहुत मशहूर है. पवन सिंह आए दिन देशभर में स्टेश शो करते रहते हैं, लेकिन इस बार बिहार के बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित किए गए पवन सिंह के स्टेज शो के दौरान उन पर पथराव किए गए. इस हमले में पवन सिंह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे चूर-चूर हो गए. खबरों की मानें तो, इस दौरान कुछ लोग पथराव के कारण घायल भी हो गए. Abhiram pandey नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा इस हादसे के बाद का एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें कुछ महिला सिंगरों को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. (फोटो साभारः फेसबुक, पवन सिंह) बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भोजपुरी सिंगर के साथ हमला किया गया हो. इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं. हाल ही में, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का स्टेज शो बिहार के वैशाली में आयोजित किया गया था, जहां भारी हंगाम...

LIVE : वाराणसी को 2500 करोड़ रुपये का तोहफा देने पहुंचे पीएम मोदी

वाराणसी/नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को दौरा करने पहुंच गए हैं. यह वाराणसी का उनका 15वांं दौरा है. वह यहां करीब 2500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले रामनगर बंदरगाह पहुंचे हैं. यहां वह हल्दिया जलमार्ग का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह यहां करीब 10 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे. पीएम केे साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं. फोटो ANI बता दें कि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी अपने छह दिनी प्रवास के लिए वाराणसी में हैं. ऐसे में पीएम मोदी और भागवत की मुलाकात होने की भी संभावनाएं देखी जा रही हैं. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधिकारी ने बताया कि पीएम की ओर से शिलान्‍यास और लो‍कार्पण होने वाली परियोजनाओं में 254 करोड़ रुपये की लागत से चौकाघाट में 140 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा फुलवरिया में (7.6 एमएलडी) और सरैया में 34 करोड़ रुपये...

NDA में घमासान: RLSP के दो विधायक जेडीयू में होंगे शामिल, कुशवाहा का नीतीश पर निशाना

पटना :   केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों के जदयू में शामिल होने की अटकलों को लेकर रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. कुशवाहा आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में लोकसभा सीटों के राजग के घटक दलों के बीच बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत के लिए आज पटना से दिल्ली रवाना हुए. रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर के आज यहां जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात की खबर पर कुशवाहा ने ट्वीट करके जदयू अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वैसे तो नीतीश कुमार जी, आपको तोड़-जोड़ में महारत हासिल है. बसपा, लोजपा, राजद, कांग्रेस और अब रालोसपा...! लेकिन बिहार व देश की जनता सब देख रही है. हम गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और गरीब सवर्णों के हक के लिए लड़ते रहेंगे. आप चाहे जितना प्रहार करें.’ राजस्‍थान चुनाव 2018 : बीजेपी के 131 उम्‍मीदवार घोषि‍त, 85 व‍िधायकों को फि‍र टि‍कट तो 25 नए चेहरे रालोसपा विधायक सुधांश शेखर के जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर क...

चतरा: हाथियों से परेशान हुआ दर्जनों गांव, फसल और कच्चे मकानों को किया बर्बाद

    चतरा:  इन दिनों झारखंड चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में दर्जनों गांव के लोग हांथियो के आतंक से परेशान हैं. कल देर रात हाथियों के झुंड ने सराड़ू गांव के धमनाटाड़ में करीब 19 एकड़ में लगी धान एवं आलू की फसल को रौंद डाला. वहीं, कल शाम में ही हाथियो की टोली ने चार कच्चे मकानों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. क्षतिग्रस्त मकानों मे सराड़ू धमनाताड़ के तीन लोगों का कच्चा मकान भी शामिल है. वहीं, करीब हाथियों द्वारा 13 लोगों के फसलों को भी बर्बाद कर दिया गया है. घटना की सूचना पाकर टंडवा वन क्षेत्र पदाधिकारी  वन कर्मियों की एक टीम को भेजा है और फिलहाल हाथियो का झुंड को भगाने में ग्रामीण और वनकर्मी दोनों जुटे हैं. फिलहाल राहम क्षेत्र के जंगलों में हांथियो का झुंड देखा गया है. दरअसल पिछले एक माह से हाथियो का झुंड और लगातार टंडवा प्रखण्ड क्षेत्र में घूमते हुए नजर आते हैं. हाथियों का यह झुंड गरीब किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और मिट्टी के घरों को तोड़ रहे हैं. रात को किसी अनहोनी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है. वहीं, वन विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को एहतियात के तौर...

रांची: रतन टाटा और रघुवर दास ने किया कैंसर अस्पताल का उद्घाटन, सभी सुविधाओं से होगा लैस

    रांची:  झारखंड के रांची के रिनपास परिसर में टाटा के विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल का शिलान्यास आज झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद रामटहल चौधरी, कांके विधायक जीतू चरण राम भी मौजूद थे. आपको बता दें कि रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के 302 बेड वाले अस्पताल में 50 फीसदी बेड झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित रहेगा. दो साल में पहले फेज का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अच्छी बात यह है कि झारखंड में कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. झारखंड पहुंचने के बाद रतन टाटा पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज टाटा ट्रस्ट और स्वास्थ्य विभाग के बीच एसपीवी बनाने के लिए एमओयू भी होगा. कैंसर अस्पताल का संचालन एसपीवी करेगा. इसमें छह सदस्य होंगे. तीन सदस्य राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को सदस्य होंगे इसके अलावा तीन नाम टाटा ट्रस्ट की ओर से दिए जाएंगे. यह अस्पताल पूरी तर...

BJP सांसद की अनोखी मांग कहा- 'अयोध्या विवादित स्थल पर लगे भगवान बुद्ध की प्रतिमा'

  गोण्डा:  अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए कानून लाने की तेज होती मांग और उस पर बीजेपी नेताओं की प्रतिबद्धतापूर्ण प्रतिक्रियाओं के बीच इसी पार्टी की सांसद सावित्री बाई फुले ने उस स्थान पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की मांग की है. बहराइच से बीजेपी की सांसद सावित्री ने शुक्रवार (09 नवंबर) रात यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां तथागत से जुड़े अवशेष निकले थे. इसलिए अयोध्या में तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं साफ करना चाहती हूं कि बुद्ध का भारत था. अयोध्या बुद्ध का स्थान है. इसलिए वहां तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए. संघ के प्रचारक एवं बीजेपी के राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में एक निजी विधेयक लाए जाने संबंधी सवाल पर पार्टी सांसद ने कहा कि भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है, जिसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी दी गई है. संविधान के तहत ही देश चलना चाहिए. सांसद या विधायक को भी सं...

छपरा: अपराधियों के हौसले बुलंद, आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या

    छपरा:  बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं. छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला ओवर ब्रिज के पास लूट-पाट के दौरान अपराधियों ने आधी रात में गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी हेमंत राय के बेटे विक्की कुमार के रूप में की हुई है. मिली जानकारी के अनुसार छपरा से 10-12 लोग एक ऑटो पर सवार होकर गड़खा की ओर जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने टेम्पो को रोक कर पहले लूटपाट की. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तीन चार राउंड गोली चलाई. गोलीबारी के दौरान विक्की को गोली लग गई और उसे आनन-फानन सदर अस्पताल लाया गया, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया . घटना की सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल थाना व गड़खा थाना की पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

समस्तीपुर: मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत, दो को निकालने का प्रयास जारी

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल समस्तीपुर में मिट्टी में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक महिला, एक पुरूष और एक बच्चा है. वहीं,  दो और बच्चों की मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन रेस्कयू में जुट गया है. यह घटना समस्तीपुर के उजियारपुर के नाजिरपुर की है. घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल एक पोखर के पास छठ की वजह से कई लोग मिट्टी लाने के लिए गए थे. तालाब के पास के एक हिस्से में कई लो मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया और बच्चों की मौत हो गई और कुछ बच्चों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है. घटना के वक्त वहां पर करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे. सभी छठ पूजा के लिए चुल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गए थे. घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और फिलहाल जेसीबी मशीन के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है

दानापुर: भीषण आग की चपेट में आए तीन घर, पटाखों की वजह से बढ़ी मुसीबत

दानापुर : दानापुर के खगौल के चिकटोली इलाके में एक टेंट दूकान समेत तीन घरों में भयानक आग लग गई जिससे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. आग की वजह से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. घरों में बेचने के लिए पटाखों के लिए पटाखा भी था जिसकी वजह से आग और तेजी से बढ़ी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसके आसपास की तीन घरों में भी आग लग गई. स्थानीय लोगों में आग लगने के बाद काफी डर था. मिली जानकारी के अनुसार आग पहले पास की एक कबाड़ दुकान में लगी थी और देखते ही देखाते आसपास के तीन घरों और टेंट हाउस को भी अपनी लपटों में ले लिया. पहले तो लोगो ने खुद से आग बुझाने का प्रयास किया और बाद में दमकल की एक के बाद एक पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया. काफी मुश्किलों के बाद आग बुझाया गया. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में देर हुई और अगर गाड़ियों को पहुंचने में अधिक देरी होती तो और भी घरों को नुकसान पहुंच सकता था. और बिलम्ब करता तो और कई घरों को नुक्सान हो सकता था .

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा, सेलिब्रेशन की कोई तैयारी नहीं

    पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवआज 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव पटना में नहीं हैं. तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर भी राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ है. पार्टी कार्यालय से लेकर घर में भी जन्मदिन मनाने की कोई तैयारी नहीं है. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर सर्मथकों ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं जिसमें लालू यादव, राबड़ी देवी को जगह दी गई है लेकिन तेजप्रताप यादव को जगह नहीं दी गई है. तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद भाई जन्मदिन के मौके पर वो वापस घर आ जाएं. आपको बता दें कि पिछले साल तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर बड़े भाई तेजप्रताप ने पटना से सिद्धपीठ छोटी पटन देवी मंदिर में अपने छोटे भाई की सलामती और लंबी आयु के लिए विशेष पूजा अर्चना की थी. लोगों को उम्मीद है कि दिवाली ना सही शायद छोटे भाई के जन्मदिन पर तेजप्रताप वापस घर आएंगे. तेजस्वी यादव जन्मदिन के तीन दिन पहले से दिल्ली में हैं. उन्होंने इस साल दिपावली भी नहीं मनाई. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को इंतजार है कि शायद ...

पटना: तेजप्रताप की वजह से लालू-राबड़ी की तबीयत खराब, नहीं मनाएंगी छठ पर्व

    पटना:  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. लालू यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने बयान देते हुए कहा है कि राबड़ी देवी की सेहत खराब होने की वजह से इस साल वो छठ पर्व नहीं मनाएंगी. पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि छठ का पर्व करेंगी और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. छठ पर्व पर पूरे देश की निगाहें लालू यादव के आवास पर रहती है क्योंकि लालू यादव के यहां हर साल छठ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. राबड़ी ने 2016 में छठ नहीं किया था और उन्होंने कहा था कि दोनों बेटों की शादी हो जाने के बाद वो छठ करेंगी क्योंकि अब हाथ बंटाने वाला कोई भी नहीं है. इस साल तेजप्रताप यादव की शादी होने के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल लालू यादव के यहां छठ धूमधाम से मनाया जाएगा. लेकिन घर में सबकुछ ठीक नहीं  है और साथ ही राबड़ी देवी की भी सेहत खराब होने की वजह से उन्होंने महापर्व नहीं मनाने का फैसला किया है. आपको बता दें कि आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं लेकिन हर साल की तरह इस साल राबड़ी आवास में उनके जन्मदिन की चहल-पहल नहीं है. खुद तेजस्व...

RJD की अपील: लालू परिवार के विवादों को ना दिखाए मीडिया, सेहत पर पड़ रहा असर

पटना:  पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार सुर्खियों में है. तेज प्रताप यादव द्वारा कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद परिवार के बीच का मतभेद लोगों के सामने आ गया है. आज लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने मीडिया से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि मीडिया लालू परिवार के विवादों से जुड़ी खबरें ना दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत में भोला यादव ने माना कि लालू परिवार में कुछ विवाद है लेकिन विवाद हर शख्स के परिवार में होता है. मीडिया इसे ज्यादा तूल ना दे. वहीं, तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर भोला यादव भड़क गए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. राबड़ी देवी दरअसल सेहत खराब होने की वजह से छठ पर्व नहीं मनाएंगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं और पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी आज राबड़ी आवास में सन्नाटा छाया हुआ है. मिली...

बिहार में शुरू हुई छठ पर्व को लेकर चहल-पहल, पटना में छठ घाट पर कार्यक्रम पेश

पटना:  लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले बिहार के पटना में छठ घाटों पर गुरुवार की रात 'जय छठी माई' कार्यक्रम पेश किया. इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसे लोगों ने भी पसंद किया. 'बिग गंगा' द्वारा आयोजित तीन घंटे के 'ऑन-ग्राउंड म्यूजिक इवेंट' में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता व गायक पवन सिंह, अभिनेत्री रानी चटर्जी, केशरी लाल यादव, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, टेलीविजन अभिनेत्री निधि झा, श्यामली श्रीवास्तव, काजल राघवानी, यश कुमार सहित लोकगायक भरत शर्मा ने भागीदारी की. इस कार्यक्रम में छठ के महत्व को लोगों को दिखाया गया. बिग गंगा के प्रवक्ता नंदकिशोर ने कहा, 'हम निरंतर ऐसे कार्यक्रमों को पेश करने का प्रयास करते रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र को एकसाथ लेकर आए और हमें सीधे हमारे दर्शकों के साथ जोड़े. इस कार्यक्रम में शामिल लोगों का उत्साह वाकई में कमाल का था.' उन्होंने कहा कि धर्म और त्योहार दर्शकों के दिलों और धड़कनों में बसे हैं. इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया. इस मौके पर ऐसे कार्यक्रमों की...