बीजेपी महिला नेत्री ने बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री के आरोपों को खारिज करते हुए, महिला नेत्री पर ही संगीन आरोप लगा दिया है.
धनबादः बीजेपी महिला नेत्री ने बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेत्री कमला देवी ने विधायक ढुल्लू महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. हालांकि बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री के आरोपों को खारिज करते हुए, महिला नेत्री पर ही संगीन आरोप लगा दिया है.
विधायक ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री कमला देवी पर पार्लर की आढ़ में गलत काम में संलिप्त होने का आरोप लगाया है. उन्होंने महिला नेत्री पर आरोप लगाया है कि वह पू्र्व में भी कई लोगों पर रेप और छेड़खानी के मामले में फंसाने का काम करती है.
वहीं, विधायक ढुल्लू महतो ने गिरिडीह सांसद सहित अन्य विरोधियों पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है. इसके अलावा ढुल्लू महतो ने महिला नेत्री कमला देवी पर भी पार्लर की आड़ में गलत काम करने का आरोप लगाया है.
आपको बता दें कि बीजेपी की महिला नेत्री कमला देवी ने बीते गुरुवार को विधायक ढुल्लू महतो पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. वहीं, नेत्री ने गुरुवार को आत्मदाह करने की कोशिश भी की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मची हुई है. वहीं, राजनीति में भी इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है.
विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि गुरुवार को कमला देवी थाने में अयोध्या ठाकुल के मामले को लेकर आत्मदाह करने आई थी, लेकिन जब उसे रोका गया तो उसने मेरे ऊपर ही आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि अयोध्या सिंह के मामले में किसी भी तरह की मदद नहीं की गई तो उनके ऊपर ऐसा आरोप लगाया.
वहीं, महिला नेत्री के अलावा कोल भट्ठा के अध्यक्ष ने भी कोयला के लोडिंग पॉइंट पर रंगदारी को लेकर ढुल्लू पर आरोप लगाया है. लोडिंग पॉइंट पर पहले 600 रुपये रंगदरी लिया जाता था, अब 1250 रुपये एक ट्रक पर रंगदारी की मांग की जा रही है.
आपको बता दें कि बीजेपी नेता ढुल्लू महतो 2014 में बाघमाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे. विधायक बनने के बाद से उन पर लगातार कोयला माफियाओं और रंगदारी वसूलने को लेकर आरोप लगते आ रहे हैं. वहीं, अब उन्हीं की पार्टी की महिला अभिनेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से झारखंड की सियासत भी गरम हो गई है.
विधायक ढुल्लू महतो ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए महिला पर ही संगीन आरोप लगा दिए हैं. वहीं, उनका कहना यह भी है कि अगर उनके खिलाफ इस मामले में कोई सबूत मिलता है तो वह फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं.
Comments
Post a Comment