Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Competition Commission of India

टिकटों की ज्‍यादा कीमत वसूलने को लेकर रेलवे, IRCTC के खिलाफ जांच के आदेश

गुजरात के अहमदाबाद के मीत शाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लि. (आईआरसीटीसी) के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है. नई दिल्ली :  भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ई-टिकट की अधिक कीमत वसूलने के मामले में  भारतीय रेल  तथा उसकी इकाई  आईआरसीटीसी  के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. गुजरात के अहमदाबाद के मीत शाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे तथा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लि. (आईआरसीटीसी) के खिलाफ शिकायत की है, जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है. दोनों ने यह आरोप लगाया कि रेलवे तथा आईआरसीटीसी दोनों ही वास्तविक आधार किराया पर पहुंचने के लिये किराये को 5 के गुणक में निकटतम ऊपरी अंक में तय करते हैं. इससे खासकर आनलाइन बुकिंग में रेल टिकट बिक्री के लिये बाजार में अनुचित शर्तें थोपी जाती हैं. ये भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! इस तारीख को 2 घंटे के लिए बंद रहेगी रिजर्वेशन सर्विस, पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी प्रथम दृष्ट्या प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का मामला पाये जाने के बाद सीसीआई ने नौ नवंबर को अपने आदेश में जांच इ...