Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Aurangabad

औरंगाबाद में देश के पहले 'वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज' का शिलान्यास

नई दिल्ली: औरंगाबाद  में स्वच्छता कामगारों के लिए देश के पहले 'वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज' का शिलान्यास किया. परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष और ग्लोबल इंटरफेथ वॉश अलायंस के सह-संस्थापक, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कार्यक्रम में कहा, "स्वच्छता एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसके बल पर कोई व्यक्ति एक स्वस्थ्य जीवन जी सकता है. हालांकि दुर्भाग्य से हमारे देश में यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज एक संस्थान के रूप में ऐसा महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करेगा, जो सही जानकारी साझा करने का मंच प्रदान कर समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग के कल्याण में मदद करेगा." वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक जैक सिम ने कहा, "एक सामान्य व्यक्ति एक साल में 2,200 बार टॉयलेट इस्तेमाल करता है. लगभग छह बार रोजाना, जिसके फलस्वरूप नाली-गटर अवरुद्ध होते हैं. कामगारों को अपर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षण के बिना अत्यंत असुरक्षित तरीकों से मल के गाढ़े कीचड़ में काम करना पड़ता है. वे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से बहिष्कृत भी होते हैं. वर्ल्ड टॉयलेट कालेज का लक्ष्य इन कामगारों के अंदर गर्व की भावना ...