Skip to main content

औरंगाबाद में देश के पहले 'वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज' का शिलान्यास

नई दिल्ली: औरंगाबाद में स्वच्छता कामगारों के लिए देश के पहले 'वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज' का शिलान्यास किया. परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष और ग्लोबल इंटरफेथ वॉश अलायंस के सह-संस्थापक, स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कार्यक्रम में कहा, "स्वच्छता एक बुनियादी आवश्यकता है, जिसके बल पर कोई व्यक्ति एक स्वस्थ्य जीवन जी सकता है. हालांकि दुर्भाग्य से हमारे देश में यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज एक संस्थान के रूप में ऐसा महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करेगा, जो सही जानकारी साझा करने का मंच प्रदान कर समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग के कल्याण में मदद करेगा."

वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक जैक सिम ने कहा, "एक सामान्य व्यक्ति एक साल में 2,200 बार टॉयलेट इस्तेमाल करता है. लगभग छह बार रोजाना, जिसके फलस्वरूप नाली-गटर अवरुद्ध होते हैं. कामगारों को अपर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षण के बिना अत्यंत असुरक्षित तरीकों से मल के गाढ़े कीचड़ में काम करना पड़ता है. वे सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से बहिष्कृत भी होते हैं. वर्ल्ड टॉयलेट कालेज का लक्ष्य इन कामगारों के अंदर गर्व की भावना स्थापित करना है."

होम हाइजीन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरसिम्हन इस्वार ने कहा कि औरंगाबाद में वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज से दो साल में 5,000 स्वच्छता कामगार बेहतर कौशलों और नौकरी के साथ सशक्त बनकर डिग्री प्राप्त करेंगे.

यहां जारी एक बयान के अनुसार, दो साल की अवधि के दौरान 5,000 स्वच्छता कामगारों का सशक्तीकरण करने, कौशल उन्नयन करने का लक्ष्य रखा गया है. एक प्रभावी पाठ्यक्रम के माध्यम से वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज का लक्ष्य स्वच्छता कामगारों को समर्थ बनाने वाला एक कार्यक्रम शुरू करने का है. यह कार्यक्रम उनके कौशल विकास और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराकर उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार लाने में मदद करेगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...