मिशेल ने अपने संस्मरण‘ बिकमिंग’ में इन यादों को संजोया है. तब मिशेल शिकागो की लॉ फर्म सिडले ऐंड ऑस्टिन में काम करती थीं. यह वर्ष 1989 की बात है नई दिल्ली: पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने बराक ओबामा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है कि वह उन्हें ताजगी से भरे, गैर परंपरागत और बहुत ही सजीले नौजवान लगे. हालांकि मिशेल को तब ऐसा नहीं लगा था कि ओबामा ऐसे शख्स हैं जिन्हें वह डेट करना चाहेंगी. मिशेल ने अपने संस्मरण‘ बिकमिंग’ में इन यादों को संजोया है. तब मिशेल शिकागो की लॉ फर्म सिडले ऐंड ऑस्टिन में काम करती थीं. यह वर्ष 1989 की बात है. तब बराक उनके सहयोगी के रूप में काम करने वाले थे. 'उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुनने को मिला था' लॉ फर्म में बराक से पहली मुलाकात के बारे में अपने संस्मरण में मिशेल ने कहा,‘उनके यहां आने से पहले ही उनके बारे में बहुत कुछ अच्छा सुनने को मिला था. हालांकि मैंने उन सब से अप्रभावित रहने की कोशिश की थी लेकिन उसके बावजूद मैंने पाया कि मैं बराक के आत्मविश्वास और गंभीर आचरण की सराहना करने लगी हूं.’ उन्होंने इसमें आगे कहा है, ‘लेकिन मैंने एक बार भी ऐ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.