Skip to main content

Posts

Showing posts with the label assembly elections

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले,'अभी दिल्ली दूर है, राज्य के लिए बहुत काम करना है'

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के कुल 18 साल के इतिहास में रिकॉर्ड 15 साल से वहां की सत्ता संभाल रहे डॉ रमन सिंह कहते हैं कि उन्हें राज्य में अभी बहुत काम करना है और फिलहाल उनके लिए दिल्ली दूर है. रमन सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीनों कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट हैं और राज्य की जनता से उन्हें अगाध स्नेह मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा,‘फिलहाल मुझे लगता है कि दिल्ली दूर है. छत्तीसगढ़ में काम करके खुशी मिलती है और यहां बहुत काम करना है.’ वह इन सवालों का जवाब दे रहे थे कि राजनीतिक करियर की अगली पारी में वह अपने लिए क्या भूमिका देखते हैं और क्या इसमें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए दिल्ली जाना शामिल होगा. कुछ नेताओं को केंद्र में भेजे जाने की चर्चा कुछ वर्गों में इस तरह की चर्चा है कि रमन सिंह और कई राज्यों के दूसरे कुछ वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को केंद्र में भेजा जा सकता है. बहरहाल, सत्तारूढ़ पार्टी या उसके शीर्ष नेताओं की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. आयुर्वेद चिकित्सक रहे 66 वर्षीय सिंह 1980 के दशक में राजनीति में आये थे. वह दिसंबर 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्...

राजस्‍थान में गुजरात जैसा विकास चाहिए तो बीजेपी को देने होंगे मौके: वसुंधरा राजे

नई दिल्‍ली:  राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा गुरुवार को सुमेरपुर कस्‍बे में पहुंची. सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुजरात के विकास मॉडल के नाम पर बीजेपी के लिए वोट मांगे. उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के विकास के लिए बीजेपी की सरकार ने बीते 5 साल में जो काम किया है, वह काम कांग्रेस बीते 50 सालों में नहीं कर पाई. यदि आप गुजरात जैसा विकास मॉडल राजस्‍थान में देखना चाहते है तो आपको बीजेपी के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार को कुछ मौके देने होंगे. 5 साल में संभव नहीं है 22 साल का काम सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए  मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे  ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल के पीछे बीजेपी के सरकार की 22 साल की मेहनत है. 22 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुए गुजरात की तर्ज पर राजस्‍थान का विकास महज 5 साल में संभव नहीं है. उन्‍होंने कहा कि गुजरात की जनता ने विकास की महत्‍ता को समझते हुए बीजेपी की सरकार को लगातार चौथी बार जीत दिलाई है. लिहाजा, राजस्‍थान के सर्वांगीण विकास के लिए यहां की जनता को भी हर चुनाव मे...
नई दिल्‍ली:  मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018 के मद्देनजर सूबे के सभी राजनैतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. प्रचार अभियान के जरिए प्रमुख रूप से बीजेपी और कांग्रेस मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही है. चुनाव प्रचार अभियान की कवायद के बाद 31 अगस्‍त को मध्‍य प्रदेश सरकार प्रोत्साहन पारिश्रमिक सीजन-2017 के तहत तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 495 करोड़ रुपए का वितरण करेगी. इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले से करेंगे. जिसके बाद सूबे के सभी जिलों में राशि वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा. राज्‍य सरकार की योजना के तहत वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार शहडोल में, विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा होशंगाबाद में, वित्त मंत्री जयंत मलैया दमोह में, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह शिवपुरी में औ, स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह खण्डवा में प्रोत्‍साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण करेंगे. वहीं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री कुसुम सिंह महदेले पन्ना में, परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह सागर के मालथौन में, महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस बुरहानपुर और मत्स्य-पाल...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव: 'अटल जी' के सहारे बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस भी पार लगाना चाहती है अपनी नैय्या

नई दिल्‍ली:  पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के नाम के सहारे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही नहीं, अब कांग्रेस भी अपनी चुनावी नैय्या पार लगाना चाहती है. छत्‍तीसगढ़ के मौजूदा हालात को देखकर तो यही लगा रहा है. दरअसल, अटल जी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर विवादों का दौर चल रही रहा था, तभी उनकी भतीजी करुणा शुक्‍ला ने एक वीडियो जारी कर दिया. इस वीडियो में करुणा शुक्‍ला ने  न केवल छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को आड़े हांथो लिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के मौजूदा नेताओं को जम कर खरी-खरी सुनाई. चूंकि यह वीडियो में बीजेपी की नींव रखने वाले अटल जी की भतीजी बीजेपी नेताओं के खिलाफ बोल रही थी, लिहाजा लोगों की संवेदनाएं वीडियो के प्रति बढ़ने लगीं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. अगली सुबह तक इस वीडियो की चर्चा हर जुबां पर चढ़ी हुई थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की दो तरह की प्रतिक्रियाएं थी. पहली प्रतिक्रिया उनकी थी, जो बीजेपी के समर्थक नहीं हैं. ऐसे लोगों को यह कहने में देर नहीं लगी कि देख लिया, अब तो अटल जी की भतीजी ने सच्‍चाई सामने ...

गौरव यात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद शुरू हुआ कांग्रेस और BJP के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर

नई दिल्‍ली:  मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान पीपाड़ में हुई पत्‍थरबाजी की घटना के बाद राजस्‍थान में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी ने जहां एक ओर इस घटना के लिए सीधे तौर पर राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं, वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की सियासी चाल बताया है. पत्‍थरबाजी की घटना पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से हिंसा की निंदा करती आई है. बीजेपी ने राजनैतिक फायदा उठाने और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह चाल खुद चली है. पथराव करने वालों में न ही कोई कांग्रेसी था न ही भाजपाई मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता लंबे समय से धरना कर रही है. इस धरने में न ही कोई कांग्रेसी है और न ही कोई भाजपाई है. उन्‍होने मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीपाड़ की आक्रोशित जनता ने भूख हड़ताल की, कई बार बंद का आयोजन भी किया. बावजूद इसके, बीजेपी की वसुंधरा राजे सरक...

हिंसक हुआ राजस्‍थान का चुनावी रण, मुख्‍यमंत्री के काफिले पर हुआ पथराव

नई दिल्‍ली:  राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस की बीच छिड़ी जुबानी जंग अब हिंसक हो चली है. राजस्‍थान में हो रही सियासी हिंसा की पहली बानगी शनिवार को जोधपुर में देखने को मिली. जहां पहले मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए गए, फिर काफिले पर जमकर पथराव किए गए. इस हिंसा में सियासी रंग उस वक्‍त चढ़ गया जब पथराव कर रहे अरातजकतत्‍वों ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता के पक्ष में जिंदाबाद के नारे शुरू कर दिए. हालात यहां तक बिगड़ गए कि पुलिस को हल्‍का बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा. शुक्रवार रात ही शुरू हो गई थी हिंसा की शुरूआत  गौरव यात्रा के दूसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे को ओसियां व शेरगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करने वाली थीं. सभा स्‍थल पर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के बैनर पोस्‍टर लग चुके थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं को अगली सुबह का इंतजार था. सुबह होती इससे पहले कुछ अराजकतत्‍व सभा स्‍थल पर पहुंच गए. उन्‍होंने न केवल बैनर पोस्‍टर फाड़े बल्कि पूरी तैयारियों को तहस नहस कर दिया. हिंसक राजनीति यहीं नहीं...