Skip to main content

राजस्‍थान में गुजरात जैसा विकास चाहिए तो बीजेपी को देने होंगे मौके: वसुंधरा राजे

नई दिल्‍ली: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा गुरुवार को सुमेरपुर कस्‍बे में पहुंची. सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुजरात के विकास मॉडल के नाम पर बीजेपी के लिए वोट मांगे. उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान के विकास के लिए बीजेपी की सरकार ने बीते 5 साल में जो काम किया है, वह काम कांग्रेस बीते 50 सालों में नहीं कर पाई. यदि आप गुजरात जैसा विकास मॉडल राजस्‍थान में देखना चाहते है तो आपको बीजेपी के नेतृत्‍व वाली बीजेपी सरकार को कुछ मौके देने होंगे.

5 साल में संभव नहीं है 22 साल का काम
सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल के पीछे बीजेपी के सरकार की 22 साल की मेहनत है. 22 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुए गुजरात की तर्ज पर राजस्‍थान का विकास महज 5 साल में संभव नहीं है. उन्‍होंने कहा कि गुजरात की जनता ने विकास की महत्‍ता को समझते हुए बीजेपी की सरकार को लगातार चौथी बार जीत दिलाई है. लिहाजा, राजस्‍थान के सर्वांगीण विकास के लिए यहां की जनता को भी हर चुनाव में सरकार बदलने की परंपरा बदलनी होगी और साल के अंत में होने वाले चुनावों में बीजेपी को लगातार सेवा का मौका देना होगा.

राजे ने भुनाया मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ का विकास 
मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि देश में जहां भी बीजेपी की सरकार है, वहां पर आपको विकास का मॉडल देखने को मिल जाएगा. गुजरात की तरह, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ ने बीते वर्षों में विकास को लेकर अपनी छवि को अप्रत्‍याशित रूप से बदला है. इन राज्‍यों में भी जनता ने बीजेपी की सरकार को विकास की रफ्तार कायम रखने के लिए लगातार मौके दिए हैं. मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि अब राजस्‍थान का विकास आप सभी पर निर्भर करता है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को लगातार दूसरी बार मौका मिलता है तो अपना प्रदेश भी देश का सबसे विकसित प्रदेशों में एक होगा.

वसुंधरा राजे ने गिनाई 5 सालों की अपनी उपलब्धियां
मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संबोधन में 5 साल की अपनी उपलब्धियों का ब्‍यौरा भी दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गरीबी हटाओ का नारा तो नहीं दिया, लेकिन गरीबी हटाने का दिल से प्रयास किया है. हमने प्रदेश में गरीबों को सशक्त किया है. विभिन्‍न योजनाओं के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया है. राजश्री योजना के माध्यम से बालिका के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा पास करने तक 50 हजार रूपये देने की व्यवस्था की है. बच्चियों की शिक्षा में आने वाले अवरोधों को खत्‍म कर साइकिल, स्कूटी, लेपटॉप व वाउचर योजना के माध्यम से उसे तरक्‍की के रास्‍ते खोले हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...