इटली में हो रही इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लेक कोमो के किनारे बने इस विला को दोनों दिन अलग-अलग थीम के साथ सजाया गया. नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जिन्हें प्यार से उनके फैंस दीपवीर (DeepVeer) कहते हैं, आज एक बार फिर शादी करने वाले हैं. एक दिन पहले कोंकणी अंदाज में शादी करने वाली यह सुपरस्टार जोड़ी आज (15 नवंबर) इटली में ही सिंधी अंदाज में शादी करने जा रही है. लेकिन अगर आपके मन में सवाल है कि आखिर कब इस जोड़ी की शादी की पहली झलक आपको देखने को मिलेगी, तो आपका इंतजार आज खत्म होने जा रह है. जी हां, खबर है कि यह जोड़ी आज ही अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर दुनिया के साथ साझा करेगी. खुद शेयर करेंगे खास तस्वीर दरअसल दीपिका और रणवीर चाहते हैं कि उनकी शादी की पहली तस्वीर वह खुद दुनिया के साथ साझा करें. यही वजह है कि इस शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी खास हिदायत दी गई है कि वह किसी भी रस्म की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा न करें. बुधवार को कोंकणी शादी के बाद आज दिन में यह जोड़ी सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगी और आज की शादी के बाद यह दोनों अपनी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर साझा ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.