Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अंडमान और निकोबार

अंडमान में मौत: उसने कहा, 'मैं आपसे प्यार करता हूं'...बदले में मिला घातक तीर

16 नवंबर की शाम को जॉन एलेन चाऊ ने मछुआरों को एक 13-पेज का जर्नल सौंपा था. चाऊ की मां ने इस जर्नल को साझा किया. नई दिल्‍ली:  अमेरिकी नागरिक जॉन एलेन चाऊ की  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सेंटेनलीज जनजाति के लोगों ने कथित तौर पर तीर मारकर हत्‍या कर दी. पुलिस के मुताबिक उनकी हत्‍या उस वक्‍त हुई सेंटेनलीज आदिवासी समूह के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहे थे. अब उनका एक 13 पन्‍ने का जर्नल सामने आया है, जिसे उन्‍होंने आखिरी वक्‍त में लिखा था. दरअसल 16 नवंबर की शाम वह मछुआरों के साथ नॉर्थ सेंटीनल आइलैंड के उस इलाके में पहुंचे जो संरक्षित सेंटेनलीज आदिवासी समूह का इलाका है. पकड़े गए मछुआरों के मुताबिक वहां घायल होने के बाद भी उन्‍होंने आइलैंड के भीतर जाने की जिद की. वहीं पर उन्‍होंने 13 पेज का ये जर्नल मछुआरों को सौंपा था. कहा जाता है कि तीर से घायल होने के कारण बाद में उस इलाके में उनकी मौत हो गई. अब उस जर्नल को चाऊ की मां ने वाशिंगटन पोस्‍ट के साथ शेयर किया है. इसमें उनके आखिरी घंटों का विवरण दर्ज है. चाऊ ने उसमें बताया था कि जब वह सेंटेनलीज जनजाति के इलाके में पहुंचे तो उन्‍हें देखकर तकर...

2004 की सुनामी में जो समुदाय बिना किसी मदद के बच गया, उस पर अमेरिकी की हत्‍या का आरोप

साल 2004 की जनगणना के अनुसार, जनगणना अधिकारी केवल 15 सेंटेनलीज लोग 12 पुरुष और तीन महिलाओं का ही पता लगा सके. पोर्ट ब्‍लेयर:  2004 की भयकंर सुनामी में  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह  का बड़ा हिस्‍सा तहस-नहस हो गया था. उस सुनामी में हजारों जानें गई थीं लेकिन यहां के नॉर्थ सेंटीनल आइलैंड पर रहने वाले आदिवासी बाहरी दुनिया की किसी मदद के बिना जीवित बच गए थे. ये बड़ी बात इसलिए है क्‍योंकि सेंटीनल आइलैंड की इस संरक्षित आदिवासी समुदाय का बाहरी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है. अब ये समुदाय एक बार फिर चर्चा में इसलिए है क्‍योंकि इन आदिवासियों पर एक अमेरिकी पर्यटक की हत्‍या का संदेह है. इन आदिवासियों पर आरोप है कि नार्थ सेंटीनल आयलैंड में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक अमेरिकी नागरिक की संरक्षित आदिवासियों ने कथित तौर पर तीर मारकर हत्या कर दी है. पुलिस के मुताबिक अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ (27) की 17 नवंबर को सेंटेनलीज आदिवासियों ने हत्या कर दी. पुलिस का यह भी कहना है, ‘‘ऐसी आशंका है कि उनका शव पिछले सप्ताह जमीन में दफना दिया गया.’’ पुलिस का यह कहना है, ‘‘उनकी मौत पारंपरिक हथियारों से हुई लेकिन ह...