अजमेर : ब्लू व्हेल के बाद एक नया गेम मोमो WhatsApp Challenge भी जानलेवा बन रहा है. इस खतरनाक खेल से भारत में पहली मौत की खबर राजस्थान के अजमेर से सामने आई है. यहां मोमो गेम के चक्कर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. खबर के मुताबिक छात्रा ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद पहले हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगाकर जान दे दी. छात्रा के मोबाइल में ब्राउजर में मिली हिस्ट्री में मोमो चैलेंज गेम के नियम और उसके शरीर पर बने निशानों से ऐसी आशंका जताई जा रही है. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा छवि ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद ही 31 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी. हालांकि, लगातार हुई पड़ताल के बाद मोमो चैलेंज की वजह से छात्रा के जान देने की बात सामने आई है. मोबाइल की ब्राउजर हिस्ट्री में मोमो चैलेंज के नियम और छवि के शरीर पर बने निशान इसी ओर संकेत कर रहे है. आपको बता दें, जिस तरह ब्लू व्हेल गेम में बच्चों को कई सारे चैलेंज पूरे करते हुए आखिर में खुद की जान लेने का चैलेंज मिलता था. उसी तरह मोमो चैलेंज में भी आखिरी टास्क खुद की जान लेने का है. छवि ने अपने जन्मदिन के तीन दिन बाद ही ख...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.